हम क्यों मनाते हैं बाल दिवस ? | Happy Children Day 2017

Tuesday 5 April 2016





नारंगी सर्दी हो या गर्मी दोनों ही मौसमों में ही फायदेमंद होती है। नारंगी की तासीर ठंडक देने वाली होती है। नारंगी शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करती है। संतरा शरीर को चुस्त और दुरूस्त रखता है। साथ ही यह सुंदरता को भी बढ़ाता है।
आइये जानते हैं संतरा कैसे आपके लिए फायदेमंद होता है।
1. संतरे में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम शरीर में हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करते हैं।
गठिया के रोग में देता है लाभ
संतरे का रस सेवन करने से गठिया के रोगियों को फायदा होता है। जिससे गठिया के दर्द में राहत मिलती है।
संतरे के पौष्टक गुण
1. संतरा दांतो के लिए बेहद फायदेमंद होता है यह मसूड़ों और दांतों की बीमारी को भी खत्म करता है।
2. शहद में संतरे का रस को मिलाकर पीने से दिल के रोगी को बेहद फायदा होता है।
3. बुखार होने पर संतरे के जूस का सेवन करने से शरीर का बढ़ा हुआ तापमान कम होता है। यह गुर्दों के रोग को भी दूर करता है।
कैंसर के प्रभाव को कम करता है
संतरे में एंटीआक्सीडेट्स अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर के प्रभाव को नष्ट करता है। कैंसर से बचने के लिए नित्य संतरे का जूस पीएं।
संतरे का जूस तनाव और थकान दोनों को एक साथ दूर करता है। और आपको उर्जा प्रदान करता है।
चोट के घावों को जल्दी भरता है
संतरे के रस पीने से शरीर में घाव जल्दी से भरते हैं क्योंकि संतरे में फोलेट तत्व होता है। यह शरीर में नए सेल्स बनाने में मदद भी करता है जिससे घाव भर जाते हैं।
1. अपच, जोडों का दर्द और पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए संतरे का जूस पीएं।
2. संतरा बवासीर जैसे पीड़ादायक रोग में भी लाभ देता है जो खून को बहने से रोकता है।
बढ़ाएं सुंदरता
संतरे के छिलकों को धूप में सुखा लें और फिर उनको पीस कर बारीक चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
फिर ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें। यह आपके चेहरे को प्राकृतिक चमक के साथ चेहरे को बेदाग बनाएगा।
छोटे बच्चों के लिए भी फायदेमंद है संतरा
बच्चों के दांत निकलते समय वे काफी कमजोर हो जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें दस्त आदि लग जाते हैं एैस में संतरे का रस देने से बच्चों में बेचैनी दूर होने के साथ
उनकी पाचन क्रिया भी ठीक हो जाती है।
संतरे का सेवन करते समय इन बातों पर ध्यान दें
1. भोजन करने से पहले और भोजन करने के बाद आप संतरे का रस न लें।
2. डायबिटीज के रोगीयों को भी संतरे से परहेज करना चाहिए।
3. जिन लोगों को एसिडीटी की परेशानी हो वे भी संतरे से परहेज करें। जितना हो सके संतरे का जूस अधिक मात्रा में न लें।
संतरा आपको इतने सारे फायदे देता है। इसलिए संतरे को अपनी डायट का हिस्सा बनाएं। संतरा सेहत और सौंदर्य देने के साथ आपको लंबी उम्र भी देता है। यह प्राकृति का अनमोल तोफा है। 

0 comments:

Post a Comment

Categories

Powered by Blogger.

Social Icons

.

Featured Posts

.

Follow us Facebook

Health Beauty Tips

Popular Posts