हम क्यों मनाते हैं बाल दिवस ? | Happy Children Day 2017

Showing posts with label Headaches. Show all posts
Showing posts with label Headaches. Show all posts

Tuesday, 1 November 2016

नींबू का अनोखा गुण यह है कि इसकी खट्टी खुशबू खाने से पहले ही मुंह में पानी ला देती है। चांट हो या दाल कोई भी व्यंजन इसके प्रयोग से और भी सुस्वादु हो जाता है। 

यह फल खट्टा होने के साथ-साथ बेहद गुणकारी भी है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि नींबू के पत्ते भी बहुत उपयोगी होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नींबू के पत्तों के कुछ ऐसे ही रामबाण प्रयोगों के बारे में-


इसे सिर्फ सूंघने से सिरदर्द का जड़ से सफाया:


पेट के कीड़े :Stomach worms:
10 ग्राम नींबू के पत्तों का रस (अर्क) में 10 ग्राम शहद मिलाकर पीने से 10-15 दिनों में पेट के कीड़े मरकर नष्ट हो जाते हैं। नींबू के बीजों के चूर्ण की फांकी लेने से कीड़ों का विनाश होता है।

सिरदर्द या माइग्रेन : Headache or migraine :

1. नींबू के पत्तों का रस निकालकर नाक से सूंघे, जिस व्यक्ति को हमेशा सिरदर्द बना रहता है, उसे भी इससे शीघ्र आराम मिलता है।

2. गाय का ताजा घी सुबह-शाम 2-4 बूँद नाक में रुई से टपकाने अथवा सूंघते रहने से आधे सिर की दर्द की पीड़ा जड़ से आराम हो जाती है। साथ ही इसे नक् से खून गिरना भी जड़मूल से नष्ट हो जाता है। 7 दिन तक लें।

3. सिर के जिस तरफ के भाग में दर्द हो उस तरफ के नथुने में 7-8 बूँद सरसों का तेल डालने अथवा सूंघने से दर्द एकदम बन्द हो जाता है। 4-5 दिन तक दिन में 2-3 बार इसी प्रकार सूंघने से कई बार दर्द सदा के लिए मिट जाता है।

नाक से खून आना :bleeding nose :
ताजे नींबू का रस निकालकर नाक में पिचकारी देने से नाक से खून गिरता हो, तो बंद हो जाएगा।

Sunday, 28 August 2016

आज हम आपको एक अद्भुत घरेलु नुख्से के बारे में बताये गे जो वैज्ञानिक सतर पर भी साबित हो चूका है |
इस 45 सेकंड्स की मसाज से आप सर दर्द , तनाव , नींद ना आना अन्यथा कई बिमारियों से छुटकारा पा सकते हो |


आपको करना क्या है ?

सबसे पहले अपने माथे पर आइब्रो के बीच में अपनी कोई भी उंगली रखे और 45 सेकंड्स के लिए इस पॉइंट को मसाज करे | इससे आपके दिमाग का तनाव कम हो जायेगा , सिर दर्द से रहत मिलेगी , मस्पेशियो का तनाव कम हो जायेगा , दिमागी शांति प्राप्त होगी , आखों में जो काम के कारण दबाव है , कम हो जएगा |
अगर आपको नींद ना आने की बीमारी है (इनसोम्निया) तो यह मसाज आपके लिए रामबाण है |


सिर्फ 45 सेकंड की मसाज का चमत्कार..!!  |Just 45 seconds miracle massage

Saturday, 9 July 2016

कई बार सिर में ऐसा दर्द होता है जो नाकाबिले बर्दाश्त हो जाता है। सिरदर्द कई कारणों से होता है, जिनमें तनाव और थकान प्रमुख हैं। हालांकि, कई बार गैस के कारण भी सिर में दर्द होता है। जब पेट की गैस ऊपर चढती है और पास नहीं हो पाती है तो यह दिल और दिमाग पर असर करती है, जिसके कारण सिरदर्द होता है। आइए हम आपको सिरदर्द से बचने के घरेलू उपाय के बारे में बताते हैं।


सिरदर्द से बचने के घरेलू उपचार – 

सिरदर्द होने पर बिस्तर पर लेटकर दर्द वाले हिस्से को बेड के नीचे लटका दीजिए। सिर के जिस हिस्से में दर्द हो रहा हो उस तरफ वाले नाक में सरसों के तेल की कुछ बूंदें डाल दीजिए, उसके बाद जोर से सांसों को ऊपर की तरफ खींचिए इससे सिरदर्द से राहत मिलेगी।

सिरदर्द होने पर दालचीनी को पानी के साथ महीन पीसकर माथे पर पतला लेप कर लगा लीजिए। लेप सूख जाने पर उसे हटा लीजिए। 3-4 लेप लगाने पर सिरदर्द होना बंद हो जाएगा।

पुष्कर मूल को चंदन की तरह घिसकर उसके लेप को माथे पर लगाने से सिर दर्द ठीक होता है।
मुलहठी को कूट-पीसकर महीन चूर्ण बना लीजिए। इस चूर्ण को नाक के पास ले जाकर सूंघने से सिरदर्द में राहत मिलती है।
सिरदर्द होने पर पीपल, सोंठ, मुलहठी, सौंफ, कूठ इन सबको लगभग 10-10 ग्राम लेकर पीसकर चूर्ण बना लीजिए। उसके बाद इस चूर्ण में एक चम्मुच पानी मिलाकर गाढा लेप बना बना लीजिए। इस लेप को माथे पर लगाइए। सिरदर्द होना बंद हो जाएगा।

गोदन्ती भस्म व प्रवाल भस्म और छोटी इलायची के दाने। तीनों को पीसकर महीन चूर्ण बना लीजिए। सुबह उठकर खाली पेट थोडा सा चूर्ण लेकर दही और पानी के साथ पीजिए। इससे सरदर्द की समस्या से निजात मिलेगी।

तौलिये को हल्केक गर्म पानी में डालकर उस तौलिये से दर्द वाले हिस्सों की मालिश कीजिए। इससे सिरदर्द में फायदा होगा।

सिरदर्द कई बार अचानक शुरू होता है और अक्सर अपने आप ठीक भी हो जाता है। सिरदर्द में हाथों के स्पर्श से मिलने वाला आराम किसी भी दवा से ज्यादा असरदायक होता है। अगर इन नुस्खों को अपनाने के बावजूद भी सिरदर्द से राहत न मिले तो चिकित्सक से संपर्क अवश्य कीजिए।

Categories

Powered by Blogger.

Social Icons

.

Featured Posts

.

Follow us Facebook

Health Beauty Tips

Popular Posts