हम क्यों मनाते हैं बाल दिवस ? | Happy Children Day 2017

Showing posts with label मोटापा. Show all posts
Showing posts with label मोटापा. Show all posts

Saturday, 15 April 2017

How To Lose Weight In One Week By use these diet recipes?

आप इन दिनों जमकर एक्‍सरसाइज कर रहे हैं. रोज वॉक पर भी जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद आपके वेट लॉस नहीं हो रहा है. इसका कारण है आपकी डाइट. दरअसल अकसर लोग अपना वजन कम करने के लिए ढेरों प्रयास करते हैं लेकिन अपनी डाइट पर कंट्रोल नहीं कर पाते. फास्‍ट फूड, तला भूना खाना कम ने करने के कारण आपका वजन उम्‍मीद के मुताबिक कम नहीं हो पाता. अगर आप भी इन दिनों खुद को शेप में लाने की जमकर कोशिशें कर रहे हैं तो यहां पेश हैं कुछ ऐसी रेसिपी, जो आपके काम जरूर आएंगी-




बीन्स और तिल की सलाद: बीन्स को तिरछा 2 बराबर भागों में काट लें. अब इनमें नमक और लाल मिर्च डालकर भाप में पकाएं. अब तेल में तिल डालकर भूनें. इसके बाद इसमें स्टीम्ड बीन्स भी डालकर भून लें. बीन्स और तिल की सलाद तैयार है.

ढोकला: बेसन, नींबू का रस, चीनी और हल्दी का मिश्रण तैयार करें. अब काला नमक, बेकिंग पाउडर पानी में मिलाकर इसमें डाल दें. इस मिश्रण को 15-20 मिनट तक भांप में पका लें. अब सरसों, कड़ी पत्ता और मिर्च का तड़का पके ढोकले पर छिड़क दें और परोसें.

पौष्टिक रोटी: गेंहू के आटे और बेसन को छान लें. उबले आलू को मैश कर लें. अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, पालक, गाजर, दही और नमक मिलकार रोटी में भरकर सेक लें. 

गर्मागर्म रोटी दही या चटनी के साथ सर्व करें.

कुकीज: चीनी, मक्खन, दूध मिलाकर 10 मिनट तक पका लें. अब अलग से जई के आटे में नारियल, मूंगफली, मक्‍खन और वेनिला एसेन्स मिलाएं. दोनों मिश्रण आपस में मिला लें. मिश्रण के गोल हिस्से बनाकर ठंडा होने पर परोसें.

चना चाट: एक बड़े बाउल में चने, टमाटर, प्याज, उबले हुए आलू, हरी मिर्च और उबली हुई मटर मिला लें. अब इसमें नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला भी डाल दें. इसमें अनार के दाने, नींबू का रस, पुदीने की चटनी और इमली की चटनी डालकर धनिये से सजाकर सर्व करें.

अंकुरित चाट: आधा कप कटे हुए प्याज, एक कप कटे टमाटर, एक कटी हुई हरी मिर्च, 1 कप अंकुरित दाल को आपस में मिला लें. अब इसमें नमक और नींबू का रस मिलाकर परोसे और मजा लें हेल्‍दी डाइट का.

ब्रेड उपमा: एक पेन में तेल गर्म करें. अब इसमें जीरा, 2 कटी हुई हरी मिर्च, 1 कटा हुआ प्याज, 1 कटा हुआ टमाटर, नमक, 2 कप ब्रेड के टुकड़े डालकर 2 मिनट तक पकाएं. अब हरा धनिया और हरी मिर्च के साथ गार्निश कर परोसें.  

दूध वड़ा: दूध में चावल का आटा इस तरह मिलाएं कि उसमें गांठ ना आए. अब पेन में इसे घीमी आग पर पकाएं. जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो आग से उतारकर ठंडा करें. 

अब हाथ पर थोड़ा-सा तेल लगाकर मिश्रण के छोटे-छोटे पेड़े बनाएं. घी गर्म कर इन पेडों को गुलाबी तल लें. ऊपर से पिसी चीनी डाल कर परोसें.  

ब्रोकली पराठा: हल्दी पावडर, गर्म मसाला और हरी मिर्च को मिलाकर पेस्‍ट बना लें. अब एक कटोरी में आटा, कटे प्याज, कटी ब्रोकली, लहसुन और नमक मिला लें. अब इसमें हल्‍दी, गर्म मासाला और हरी मिर्च मिलाकर पानी की मदद से आटे की तरह गूंथ लें. अब इसे चपाती की तरह बेलें और पराठे की तरह पका लें.

शिमला मिर्च,मशरूम फ्राई: बारीक कटे प्‍याज, अदरक और हरी मिर्च को तेल में भून लें. अब इसमें लंबी कटी शिमला मिर्च और मशरूम डालकर पकाएं. अब इसमें लाल मिर्च डालकर 2 मिनट तक पकाएं. इसमें टमाटर की सॉस डालकर 2 मिनट और पकाने के बाद गर्मागर्म परोसें.

Saturday, 29 October 2016

इस लेख में बताई जाने वाली औषधि फाइबर से भरपूर होने के कारण आप का वजन कम करने में सहायिता करेगी |


Home remedies for reduce belly fat in hindi:

इस में मुख्य सामग्री है केला (Banana) केला केवल आपको detox करने में मदद ही नहीं करता है बल्कि अलसी के साथ मिल कर वजन कम करने में भी मदद करता है |


तो आइये जाने इस चमत्कारी ड्रिंक के बारे में :

सामग्री – Ingredients :
1 केला
1 संतरा
1/2 कप कम वसा (Low Fat) वाला दही
1 बड़ा चमच नारियल तेल
1 चुटकी अदरक
2 बड़े चमच अलसी के बीज
2 बड़े चमच मट्ठा पाउडर (whey powder) = {दही से चीज़ (हिंदी वाला नहीं अंग्रेजी वाला) बनाने के बाद बचे हुए पानी को व्हे कहा जाता है। इसी पानी को प्रोसेस कर इसमें से प्रोटीन निकाला जाता है। इस प्रोटीन को हम व्हे प्रोटीन कहते हैं

इस चमत्कारिक औषधि से, तोंद को कहें बाई बाई::

तैयार करने की विधि – Preparation :
एक ब्लेंडर में उपरोक्त सामग्री को डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं | और जब भी आप को भूख लगे इस मिश्रण का सेवन करे | इस को पिने के बाद कुछ समय तक किसी भी चीज का सेवन ना करे |

ये और भी अच्छा होगा के भूख लगने पर कुछ और खाने की वजाए इस मिश्रण का सेवन करे, आप को 7 दिन में इस के चमत्कारी नतीजे मिल जायेगे |

अगर सात दिन में ये नतीजे नहीं मिल रहे तो निराश नहीं हों, इस प्रयोग को आप एक से तीन महीने तक ज़रूर आजमा कर देखे।

Saturday, 22 October 2016

इन 16 नियमो का ठीक तरह से पालन किया जाए तो वजन 2 हफ्ते से भी कम समय में घट जाएगा।

फैट को झट से घटा दे ये घरेलू तरीके:

वजन एक बढ़ती हुए समस्या है। हर कोई चाहता है की वह वजन जल्दी से जल्दी कम करें। लेकिन समय न मिलने की वजह से मोटापा बढ़ता जाता है। वजन कम करने के लिए आपको अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव लाना होगा और नियमित रूप से इन टिप्सों के अनुसार कार्य करोगे तो वजन समय से पहले ही घट जाएगा। वैदिक वाटिका आपको बताएगा एैसे आधुनिक उपाय जो हाल में हुए अध्यानों के आधार पर है जो सिर्फ 2 सप्ताह में वजन घटाएगा।


वजन कम करने के आसान टिप्स (weight lose tips in hindi):


1) ग्रीन टी
सुबह उठते ही आप दूध वाली चाय न पीकर उसकी जगह हरी चाय का सेवन करें। इसका नियमित सेवन करने से शरीर पर जमी अतिरिक्त चर्बी को हरी चाय कम कर देती है। हाल ही में हुए अध्ययनों से पता चला है कि दिन में 3 से 5 कप ग्रीन टी पीने से 40 प्रतिशत फैट कम होता है।

2) जल्दी उठकर करें एक्सरसाइज
सुबह जल्दी उठें और अपने घर की बालकोनी या छत पर 15 मिनट तक टहलें। सुबह उठकर एक्सरसाइज करने से 3 गुणा वजन कम हो जाता है।

3) एक्टिव बनें
अपने आपको सक्रिय बनाएं। ज्यादा से ज्यादा अपने शरीर को हरकत में लाएं। ऑफिस में यदि बैठने वाली जॉब हो तो हर एक घंटे में थोड़ी देर टहलें। छोटी-छोटी गतिविधियों के जरिए अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। और वजन जल्दी कम होता है।

4) ज्यादा पीनी पीएं
स्वस्थ शरीर के लिए हमेशा ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी अधिक पीने से शरीर पर जमी चर्बी की मात्रा घट जाती है। यदि हम सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो किडनी अधूरा काम लीवर को पास कर देती है जिस वजह से शरीर में जमी चर्बी बढ़ने लगती है। इसलिए पानी पीने में संकोच न करें।

5) करें कुछ एैसा 
मोटापा यदि आप जल्दी से जल्दी खत्म करना चाहते हैं तो एक आदत और डाल लीजिए। घर के छोटे-बड़े काम खुद से ही करें। यदि बाजार से सब्जी लानी हो या फिर आफिस की सीढियां चढ़नी हों। इन सब कामों को आप अपने शरीर के जरिए ही करें। बाईक व लिफ्ट का प्रयोग न करें।

6) नींद पूरी लें
पूरी नींद लेने से शरीर फ्रैश होता है और अच्छी नींद लेने से वजन भी जल्दी घटता है। आठ से अधिक घंटों और 6 घंटों से कम नहीं सोना चाहिए। नए शोध में इस बात को बताया गया है कि 8 घंटे सोने से वजन तेजी से कम होता है।

7) सब्जियों का जूस 
यदि आप खाना खाने से पहले सब्जियों का जूस पीते हैं तो इससे पेट भरा-भरा लगता है। और खाने की इच्छा कम हो जाती है। और आप अधिक खाना खाने से बच जाते हो। इसलिए आप खाना खाने से पहले पानी या सब्जियों का जूस जरूर पीएं।

8) खाना इस तरह खाएं
कभी भी खाना जल्दी से न खाएं। खाने को चबाकर और धीरे-धीरे खाना चाहिए। इससे खाना सही से पचता है और अधिक देर तक खाना खाने से आप ज्यादा खाना नहीं खा पाते हो। इससे वजन कम करने में आसानी हो जाती है। ये भी पढे-क्या ग्रीन टी वाकई में वजन कम करती है

9) ज्यादा देर एक जगह न बैठें
किसी भी जगह पर ज्यादा देर तक बैठने से शरीर पर चर्बी जमने लगती है और यह भी देखा गया है कि जो लोग एक जगह पर बैठकर घंटों काम करते हैं वे मोटापे का शिकार जल्दी हो जाते हैं। इसलिए हर एक घंटे में 2 से 3 मिनट टहलें।

10) सब्र रखें 
याद रखिये की आज जो आपका weight है वो कोई दो -दिन या दो महीने की देन नहीं है . ये तो बहुत समय से चली आ रही आपकी life-style का नतीजा है. और यदि आपको weight loss करना है तो निश्चित रूप से आपको सब्र रखना होगा. बेंजामिन फ्रैंकलिन का ये कथन -” जिसके पास धैर्य है वह जो चाहे वो पा सकता है.” हमेशा मुझे प्रेरित करता है. तो आप भी तैयार रहिये कि इस काम में वक़्त लगेगा. हो सकता है शुरू के एक-दो हफ्ते आपको अपने वज़न में कोई अंतर ना नज़र आये पर येही वो वक़्त है जहाँ आपको मजबूत बने रहना है, धैर्य रखना है, हिम्मत रखना है.

11) अपने efforts में यकीन रखिये : किसी भी और चीज से ज्यादा ज़रूरी है कि आप weight loss के लिए जो efforts कर रहे हैं उसमे आपका यकीन होना. यदि आप एक तरफ daily gym जा रहे हैं और दूसरी तरफ दोस्तों से ये कहते फिर रहे हैं कि जिम-विम जाने का कोई फायदा नहीं है तो आपका subconscious mind भी इसी बात को मानेगा, और सच-मुच आपको अपने एफ्फोर्ट्स का कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा. खुद से positive-talk करना बहुत ज़रूरी है. आप खुद से कहिये कि, ” मैं फिट हो रहा हूँ”, ” मुझे results मिल रहे हैं” , आदि.

12) Visualize करिए : 
आप जैसा दिखना चाहते हैं वैसे ही खुद के बारे में सोचिये. यकीन जानिये ये आपको weight lose करने में मदद करेगा.आप चाहें तो आप अपने कमरे की दीवार, या कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ वैसी ही फोटो लगा सकते हैं जैसा कि आप दिखना चाहते हैं. रोज़ खुद को वैसा देखना उस चीज को और भी संभव बनाएगा |

13) नाश्ते के बाद , पानी को अपना main drink बनाएं : 
नाश्ते के वक़्त orange juice, चाय , दूध इत्यादि ज़रूर लें लेकिन उसके बाद पुरे दिन पानी को ही पीने के लिए इस्तेमाल करें. कोल्ड-ड्रिंक को तो छुए भी नहीं और चाय-कॉफ़ी पर भी पूरा control रखें .इस तरह आप हर रोज़ करीब 200-250 Calories कम consume करेंगे |

14) हफ्ते में एक दिन कोई भारी काम करें:
हर हफ्ते कोई एक भारी काम या activity करें. जैसे की आप अपनी bike या car धोने का सोच सकते हैं, बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का plan कर सकते हैं, या अपने spouse की हेल्प करने के लिए घर की सफाई कर सकते हैं.

15) डांस करें 
जब कभी आपको वक़्त मिले तो बढ़िया music लगा कर dance करें. ऐसा करने से आपका मनोरंजन भी होगा और अच्छी-खासी calories भी burn हो जाएँगी. यदि आप इसको routine में ला पाएं तो बात ही क्या है.

16) दोपहर में खाने से पहले 2 ग्लास पानी पीयें :
ऐसा करने से आपको भूख कुछ कम लगेगी, और यदि आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो भूख से थोडा कम खाना आपके लिए लाभदायक रहेगा. याद रखिये कि weight reduce करने के लिए आपको सब्र रखना होगा. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप इस काम को तेजी से कर पायेंगे. और इस दौरान आप जो कर रहे हैं उस पर यकीन करना बहुत ज़रूरी है.

मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक उपाय, वजन कम करने के आसान तरीके, पेट की चर्बी कम करने के तरीके. वजन कम करने के घरेलू नुस्खे, मोटापा घटाने के तरीके, वजन कम करने की दवाई, मोटापा कम करना, पेट कम करने का तरीका

gharelu nuskhe for weight loss in hindi, homemade tips for weight loss in hindi, tips for weight loss in 7 days in hindi, ayurvedic tips for weight loss in hindi, diet chart for weight loss in hindi, fast weight loss tips in hindi, weight loss tips in hindi in one month, fast weight loss diet plan lose 5kg in 5 days in hindi.

Tuesday, 6 September 2016

पुदीने को गर्मी और बरसात की संजीवनी बूटी कहा गया है, स्वाद, सौन्दर्य और सुगंध का ऐसा संगम बहुत कम पौधों में दखने को मिलता है। इसके पौधे की आयु बहुत लम्बी होती है। यह विटामिन-ए से भरपूर होता है। इसका स्वाद व सुगंध भोजन को लजीज बनाता है। पुदीने की चटनी स्वादिष्ट तो होती ही है, सेहत के लिए भी फायदेमंद है। पुदीने का अर्क दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पुदीना पाचक तथा कफ, वायु, उल्टी, और पेट दर्द में बहुत लाभदायक है।



आज पुदीने कि खूबियों को दुनिया भर के लोग जानने लगे हैं जिसकी वजह से आज पुदीने का इस्तेमाल चाय में भी होने लगा है, इसकी चाय में कैफीन नहीं होता है। जिसकी वजह से यह बहुत सी बिमारियों से लड़ने में भी बहुत लाभदायक है जैसे बुखार उल्टी, दस्त और मतली। तो आईये जाने कुछ ऐसे ही और लाभदायक गुण


1. स्वस्थ पाचन तंत्र पुदीना हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ बनता है, यह पेट में बनाने वाली गैस और दर्द को भी खत्म करता है। साथ ही पाचन क्रिया को सुधरता है और भोजन को पचाने में भी मदद करता है।

2. मतली और चक्कर की परेशानियों से राहत बहुत से लोगों को कार, बस, और ट्रेन में चक्कर और मतली कि परेशानी होती है। इससे बचने के लिए एक कप गर्म पुदीने कि चाय ही काफी है इसकी खुशबू आपको तरो ताज़ा रखती है और पेट कि परेशानियाँ जैसे पेट दर्द और दस्त से दूर रखती है।

3. मुँहासे से बचाव पुदीना मुहासों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसमें मेंथोल होता है जो त्वचा को ठंडक देता है, इसकी शीतलता, त्वचा में अत्यअधिक तेल को रोकता है और मुहासों से भी बचाता है।

4. त्वचा की जलन कम करता है अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील और उसमें जलन और एलर्जी हो जाती है तो एक कप पुदीना की चाय बहुत ज्यादा लाभदायक सिद्ध होगी। यह चकत्ते, जलन, कीड़े के काटने, खुजली और त्वचा में सूजन जैसी त्वचा समस्याओं का इलाज करने में भी सहायक है।

5. त्वचा के तेल को कम करता है त्वचा में अधिक तेल होने से उसमें गंदगी और अन्य जीवाणु जमा होने लगता ते हैं, पुदीना में पाए जाने वाले मेंथोल, त्वचा के तेल को कण्ट्रोल करता है और आपको आयल फ्री त्वचा प्रदान करता है।

6. बालों को खूबसूरत बनाता है पुदीने की चाय के नियमित इस्तेमाल से बाल खूबसूरत होने लगते हैं। इससे बालों की जड़ों में रक्त का प्रवाह अच्छा होता है और बालों को बढ़ने में मदद करता है। पुदीने की चाय में कुछ ऐसे भी गुण होते हैं जिससे बालों में चमक और वह घने हो जाते हैं।

Wednesday, 24 August 2016

कुछ खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल कर आप आसानी से फैट कम कर सकते हैं, ऐसे खाद्य पदार्थ मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाकर शरीर से फैट निकालने वाले हार्मोन को अधिक सक्रिय करते हैं, तो क्‍यों न उन आहारों का सेवन किया जाये।


1) चर्बी कम करने के उपाय :- 
बढ़ते वजन से परेशान ज्‍यादातर लोगों के लिए वजन घटाने की कोशिश एक मुद्दे की तरह होती है। इसके लिए वह जिम, योग और विशेष प्रकार की डाइट को भी अपनाते हैं। इन तरीकों में से अधिकांश बहुत प्रभावी होते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल कर आप आसानी से फैट कम करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि आपको इस बात पर विश्‍वास नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है ऐसे खाद्य पदार्थ चयापचय को बढ़ाकर, फैट की रिहाई करने वाले हार्मोंन को उत्‍तेजित कर, शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर कर फैट घटाने में मदद करते हैं। इसलिए इन खाद्य पदार्थों को अपने स्‍वस्‍थ आहार योजना का हिस्‍सा बनाना बहुत महत्‍वपूर्ण है। यहां जल्‍दी से फैट को कम करने वाले ऐसे ही जादुई आहार के बारे में जानकारी दी गई है।


2) बड़े काम का है केला :- 
केले को हमेशा से ही वजन बढ़ाने वाला खाद्य पदार्थ माना जाता है। लेकिन आपको यह जानकर बहुत आश्‍चर्य होगा कि केला फैट को जलाने वाला फल है। इस फल में मौजूद प्रतिरोधी स्‍टार्च पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के कारण, पेट में फैटी एसिड में परिवर्तित हो जाती है। यह चयापचय फैट में मदद कर फैट को रोकने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए आप इसे स्‍मूदी या फ्रूट सलाद के रूप में ले सकते हैं।

3) बादाम भी है फायदेमंद :-
बादाम के फायदे के बारे में भला कौन नहीं जानता। प्रोटीन से भरपूर यह नट्स मांसपेशियों के निर्माण के साथ-साथ शरीर में फैट को भी जमा नहीं होने देते। फैट को जलाने में मदद करने के कारण बादाम को चयापचय को बढ़ावा देने के लिए भी जाना जाता है। पेंसिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के क्लाएर बेरीमैन के अनुसार, कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों के बजाय हर रोज नाश्ते में बादाम का सेवन करने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा तो कम होता ही है। साथ ही शरीर में जमने वाली अतिरिक्त वसा को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है। बादाम को हर रोज नाश्ते में शामिल कर मेटाबॉलिक और हृदय रोगों के खतरों को आसानी से कम किया जा सकता है। बादाम को आप कच्‍चे या पानी में भिगोकर भी खा सकते हैं।

4) साबुत अनाज :-
साबुत अनाज फैट को कम करने का एक स्मार्ट विकल्प है। अनाजों को अपने आहार में शामिल करने से शरीर के विषैले तत्‍व बाहर निकलते हैं और शरीर का फैट कम होता हैं। साबुत अनाज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें विटामिन ई, विटामिन बी और अन्य तत्व जैसे जिंक, सेलेनियम, कॉपर, आयरन, मैगनीज एवं मैग्नीशियम आदि प्राप्‍त किया जा सकते हैं। साथ ही इनमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

5) नारियल का तेल :-
नारियल का तेल मध्यम श्रृंखला ट्राइग्लिसराइड्स से समृद्ध होता है। यह फैटी एसिड शरीर द्वारा जल्‍दी पच जाता है, इसतरह से यह शरीर में जमा नहीं होता, लेकिन शरीर द्वारा ऊर्जा के उत्पादन के उपयोग कर सकते हैं। वजन घटाने के उद्देश्‍य को पूरा करने के लिए नारियल का तेल खाना पकाने के लिए तेल का एक बेहतरीन विकल्‍प है।

6) मक्‍खन की तरह चर्बी पिघलाती हैं दालें :-
दालें भारतीय भोजन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्‍सा है और इसके विभिन्‍न प्रकार के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ होते हैं। यह आयरन का अच्‍छा स्रोत है और इसकी कमी चयापचय को धीमा कर सकती है। अपने आहार में नियमित रूप से दालों को शामिल कर चयापचय दर को बनाये रखने और फैट को प्रभावी रूप से कम करने में मदद मिलती है। अकुरित दालों को आप सलाद के रूप में भी ले सकते हैं।

7) फैट के लिए भी तीखी है लाल मिर्च :-
लाल मिर्च में फैट को जलाने के प्रभाव होते हैं। मिर्च कैप्सेसिन से भरपूर होने के कारण ऑक्सीकरण द्वारा पेट वसा को कम करने में मदद करता है। यह चयापचय को बढ़ाकर शरीर से कैलोरी को जलाने में मदद करती है। ब्रिटेन में हुए एक शोध के अनुसार, लाल मिर्च शरीर में व्याप्त अवांछित कैलोरी जलाने एवं मोटापा घटाने में मददगार साबित होती है। मिर्च में मौजूद कैप्सेसिन तत्व, मिर्च को गर्मी देकर भूख कम करता है और कैलॉरी को जलाते हुए ऊर्जा की खपत बढ़ा सकता है।

8) ,ब्रोकली खाओ चर्बी मिटाओ :-
ब्रोकली खाने से न केवल स्‍वास्‍थ्‍य और पोषण मिलता है, बल्कि इस‍में लो कैलोरी होने की वजह से वजन भी कम होता है। ब्रोकोली में मौजूद फिटोनुट्रिएंट एंजाइम को उत्‍तेजित कर, वसा कोशिकाओं में वसा को जलाने के लिए उत्तेजित करता है। अब आप जब भी सब्‍जियां खरीदने जाएं, तो ब्रोकली को कभी नजरअंदाज न करें। आप इसका सेवन सब्‍जी या सलाद के रूप में कर सकते हैं।

9) बड़े काम का है एवोकैडो :-
एवोकैडो के विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य लाभ है और यह मोनो अनसैचुरेटेड से भरपूर होता है। यह चयापचय में सुधार करने के लिए जाना जाता है और मुक्‍त कणों से होने वाली कोशिका क्षति को रोकने में मदद करता है। आप इस फल को सलाद या स्‍मूदी के रूप में ले सकते हैं। इसका सलाद बनाने के लिए आप प्याज, टामाटर और हरी मिर्च को एक साथ मिला लें। इसमें नींबू का रस डालें और साथ ही पेपर और नमक भी डालें। इन सब सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब एवोकैडो डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

इन 8 आहार के सेवन से मक्‍खन की तरह पिघलेगी चर्बी | 8 Food Swaps That Will Flatten Your Belly In A Week

Tuesday, 23 August 2016

How to wight Loss within one month without Exercise:

यहां कुछ टिप्स दिये गये हैं जिसके जरिये बिना जिम गये आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
Top ten tips for weight Lost without exercise:


  1. - वजन कम करने के लिए रोज सोडा पीना बंद करें।
  2. - खूब पानी पीयें।
  3. - भोजन में सब्जियां, फल, प्रोटीन की मात्रा ज्यादा लें।
  4. - मलाईदार पेय पदार्थ और आइसक्रीम न खाये।
  5. - मीठा स्नैक्स, प्रोसेस्ड चिप्स, फ्रोजेन ट्रिट्स और अन्य जंक पूड्स न खाएं और न ही किचन में स्टोर करें
  6. - हेल्दी फूड्स और फ्रेश फ्रूट्स, लो फैट्स तथा लो कैलोरीज फूड्स खाएं और अपने किचन में स्टोर करें
  7. - फ्रूट जूस की जगह फ्रेश फ्रूट्स का इस्तेमाल करें।
  8. - पीने में शराब की मात्रा धीरे-धीरे कम करें हो सके तो पीना छोड़ दें।
  9. - वसायुक्त भोजन न करें, और भोजन में सलाद की मात्रा बढ़ाएं।
  10. - सुगर और कॉफी में कटौती करें क्योंकि ये भूख कम करेगा जिससे आपको थकावट महसूस हो सकती है।
  11. - मीट, फ्राइड डिशेस और अन्य अधिक वसायुक्त भोजन में कटौती करें।
How to weight Loss within one month without Exercise

Sunday, 14 August 2016

जो लोग मोटापे से परेशान हैं और मोटापे को दूर करने के लिए अनेक तरह के प्रयोग और पैसे बर्बाद कर के थक चुके हैं तो हम बता दें के ये प्रयोग मोटापे के लिए काल साबित होगा। आप अपने रिजल्ट लेखक के साथ ज़रूर शेयर करें। बिलकुल साधारण सा दिखने वाला ये प्रयोग सिर्फ थोड़े से दिनों में अपना रिजल्ट आपको दिखा जायेगा। और बड़ी बात ये है के ये नुस्खा बिलकुल आसान है।





आइये जाने। हर शाम को एक चम्मच जीरा साफ़ पीने के पानी में भिगो कर रख दीजिये। सुबह खाली पेट ये जीरा चबा चबा कर खा लीजिये और इस बचे हुए पानी को चाय की तरह गर्म करें और इसमें आधा निम्बू निचोड़ कर इसमें एक चम्मच शहद मिला कर इस पेय के घूँट घूँट कर चाय की तरह पियें।

जीरा शरीर में हमारे द्वारा ग्रहण की गयी वसा को शरीर में अवशोषित नहीं होने देता। और गर्म पानी में निम्बू शरीर में जमी हुयी चर्बी को काटता है।

इस कारण से प्रयोग मोटापे के लिए चमत्कार है। और ध्यान रखें, इस प्रयोग के करते समय आप नाश्ता ना करें। नहीं तो मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलेगा।

सुबह ये पीने के बाद सीधे दोपहर का खाना खाएं। और खाने के पहले एक प्लेट सलाड खाएं। और भोजन में हरी सब्जियों का प्रयोग करें। और रात को भी सोने से 2-3 घंटे पहले भोजन कर लें।

दोपहर और रात के भोजन के तुरंत बाद एक गिलास गर्म पानी चाय की तरह आधा नीम्बू निचोड़ कर पीयें।

भोजन के साथ ठंडा पानी बिलकुल नहीं पीना। मैदे से बानी हुयी वस्तुओ से परहेज करें।

मीठा और चीनी मोटापे में ज़हर के समान हैं। अनाज भी चोकर वाला (आटे को छानने से जो कचरा निकालते हैं वो चोकर होता है उसको मत निकाले) इस्तेमाल करें।

फलों का जूस पीने की बजाय फल खाने चाहिए, इससे फाइबर भी मिल जाता है और जल्दी भूख नहीं लगती।

शीघ्र रिजल्ट पाने वाले व्यक्तियों को इसके साथ साथ में कुछ व्यायाम ज़रूर करना चाहिये। विशेषकर पश्चिमोत्तनासन, कपाल भाति और हो सके तो रनिंग या जॉगिंग ज़रूर करें। आपको एक महीने में ही रिजल्ट मिल जायेगा
मोटापे का काल है जीरा और निम्बू का ये प्रयोग | Health benefit of Lemon

Sunday, 17 July 2016

चना अपने पोषक तत्वों की वजह से सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, सोडियम और सेलेनियम होता है। आप इसे भिगोकर और सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। अंकुरित चने विटामिन और बी कॉम्प्लेक्स का अच्छा स्रोत हैं। चने से आपको भरपूर ऊर्जा मिलती है और आपका पाचन तंत्र भी सही बना रहता है। इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ यह हैं:



चेहरे पर रोनक लाता है- चने के द्वारा मुँहासे, दाने, सूजन और खुजली जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए चना पाउडर यानी बेसन को दूध या दही में मिलाकर चेहरे पर लगायें। इस पेस्ट को सिर में लगाने से बालों का गिरना कम और उन्हें मज़बूत किया जा सकता है।

motapa kam karne in hindi chana:

ऊर्जा का अच्छा स्रोत- चने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है, इसलिए इसे घोड़ों को भी खिलाया जाता है। इसमें प्रोटीन होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। मेथियोनाइन (Methionine) कोशिकाओं के समुचित कार्य में लाभकारी है। सुबह एक कटोरी चने खाने से आपको दिनभर सक्रिय रहने में मदद मिलती है।

एनीमिया के इलाज में सहायक- एनीमिया के लिए शरीर में आयरन की कमी ज़िम्मेदार होती है। चने में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है। हीमोग्लोबिन कंट्रोल करने के लिए आप भीगे हुए चने में एक चम्मच शहद मिलाकर खा सकते हैं।


पेट का मोटापा कम करने के उपाय:


पाचन तंत्र में सहायक- पाचन तंत्र के सही ना होने पर आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। चने के रिज़िस्टेंट स्टार्च (resistant starch) गुण पाचन को सही बनाकर कब्ज़ जैसी समस्या से कुछ हद तक राहत मिलती है। इसके सैपोनिंस (saponins) यौगिक से आपके पेट को साफ़ रखने में मदद मिलती है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा- चने से केवल आपके शरीर को ताकत ही नहीं मिलती बल्कि इससे ग्लूकोज की मात्रा कम करने में भी मदद मिलती है। इसलिए ये डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा होता है। रोजाना एक मुट्ठी चना खाने से आपको ग्लूकोज और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।

Categories

Powered by Blogger.

Social Icons

.

Featured Posts

.

Follow us Facebook

Health Beauty Tips

Popular Posts