हम क्यों मनाते हैं बाल दिवस ? | Happy Children Day 2017

Showing posts with label Sport. Show all posts
Showing posts with label Sport. Show all posts

Monday, 17 July 2017

सिर्फ भारत में ही नहीं, संतरा पूरे विश्व में पाया जाता है, विश्व के अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग प्रकार के संतरे पाये जाते हैं! सर्दियों में संतरे जैसा फल, बहुत ही आसानी से उपलब्ध होता है। यह सिर्फ स्वाद की ही दृष्टि से नहीं, बल्कि स्वास्‍थ्‍य की दृष्टि से भी अच्छा होता है।


Top 10 Health Benefits Of Orange Juice:

Top 10 Health Benefits Of Orange Juice

1) उच्च रक्तचाप के मरीज़ के लिए:
संतरे में मैग्नीशियम और पोटैशियम अधिक मात्रा में होती है, इसलिए यह उच्चक्तचाप के मरीज़ों के लिए अच्छा‍ है।
2) कोल्ड और फ्लू से बचाव के लिए:
विटामिन सी की अधिक मात्रा होने के कारण, संतरे के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है और कोल्ड और फ्लू जैसे संक्रमण का खतरा कम होता है।

3) कैंसर का जोखिम कम: 
प्रतिदिन संतरे के जूस का सेवन से किसी भी प्रकार के कैंसर की संभावना कम होती है क्योंकि संतरे के जूस में एण्टीआक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में पाये जाते हैं।
4) गठिया के मरीज़ों के लिए:
गठिया के मरीज़ भी संतरे के जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे किसी प्रकार के दर्द से आराम मिलता है और वज़न भी नियंत्रित रहता है।
5) घावों के भरने में:
संतरे के जूस में फोलेट पाया जाता है और फोलेट घावों को भरने में और नये सेल्स के निर्माण में मदद करता है।
ध्यान रखने योग्ये बातें:
● संतरे के जूस में कैलोरी अधिक मात्रा में होती है इसलिए इसका सेवन बहुत अधिक मात्रा में ना करें।
● खाना खाने के तुरंत बाद या खाना खाने से तुरंत पहले, संतरे का जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
● एसिडिटी के मरीज़ों को संतरे का जूस नहीं पीना चाहिए।
● जूस के सेवन का अर्थ यह नहीं है कि आप किसी भी जगह से या किसी भी समय जूस ले सकते हैं। जूस हमेशा किसी ऐसे स्थान से पीयें जहां सफाई से जूस बना सया जा रहा हो।

Saturday, 15 July 2017

Green Tea पीने के फ़ायदे:


  • मोटापा घटाने में मदद करती है ग्रीन टी।
  •  एंटी-ऑक्‍सीडेंट से भरपूर होती है ग्रीन टी।
  •  दिल की सेहत के लिए भी इसका सेवन लाभकारी।
  •  ग्रीन टी में होती है कैंसररोधी तत्‍वों की भरमार।


Top 10 Benefits Of Drinking Green Tea in Hindi:


● ग्रीन टी स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत लाभदायक है। ग्रीन टी पीने से न केवल सामान्‍य बीमारियां दूर रहती हैं बल्कि कैंसर और अल्‍जाइमर के मरीजों के लिए यह फायदेमंद है। मोटापा कम करने में ग्रीन टी बहुत मदद करती है। ग्रीन टी पीने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। ग्रीन टी को कैमिला साइनेंसिस की पत्तियों को खाकर तैयार किया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि ग्रीन टी पीना हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कितना फायदेमंद है।

Top 10 Benefits Of Drinking Green Tea in Hindi



1) प्रतिरक्षा तंत्र में मजबूती
ग्रीन टी में विटामिन सी, पालीफिनोल्स के अलावा अन्य एंटीआक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो कि शरीर के फ्री रेडीकल्स को नष्ट कर इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाते हैं। दिन में तीन से चार कप ग्रीन टी शरीर में लगभग 300-400 मिग्रा पालीफिनोल पहुंचाती है, इससे शरीर में बीमारियां होने का खतरा कम होता है और शरीर रोग-मुक्‍त होता है।

2) कैंसर से रखें दूर
ग्रीन टी कैंसर के सेल को बढ़ने से रोकती है। ग्रीन टी मुंह के कैंसर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके नियमित प्रयोग से पाचन नली और मूत्राशय के कैंसर की आशंका न के बराबर रहती है। इसलिए कैंसर के मरीजों के लिए ग्रीन टी रामबाण है।

3) दिल को दुरुस्‍त रखें
ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्‍म का स्‍तर बढ़ता है। जिसके कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहती है। कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहने से रक्तचाप सामान्य रहता है। ग्रीन टी खून को पतला बनाए रखती है जिससे खून का थक्का नहीं बन पाता। ग्रीन टी पीने से हार्ट अटैक आशंका बहुत कम रहती है।

4) वजन घटाए
मोटापा कम करने में ग्रीन टी बहुत मदद करती है। खाने के बाद एक कप ग्रीन टी पीने से पाचन की गति बढ़ जाती है। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन से कैलोरी खर्च करने की गति भी बढ़ जाती है। इसके कारण वजन कम होता है।

5) मुंह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद:
ग्रीन टी मुंह के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में ऑक्‍सीकरण रोधी पॉलीफिनॉल पाया जाता है जो मुंह में उन तत्‍वों को खत्‍म कर देता है जो सांस संबंधी परेशानियों के लिए जिम्‍मेदार होते हैं।

6) ब्‍लड शुगर को नियंत्रित करें:
ग्रीन टी शरीर में ग्‍लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करती है, और इन्‍सुलिन दवा के हानिकारक प्रभावो को कम करने में भी मदद करती है। यूनिवर्सिटी ऑफ मेरिलैंड मेडिकल सेंटर के अनुसार ग्रीन टी शरीर में ना सिर्फ टाइप 1 डाइबिटीज को कम करता है बल्कि इसके बुरे प्रभाव को भी कम करता है।

ग्रीन टी पर हर रोज नए-नए शोध हो रहे हैं। ग्रीन टी कई रोगों के इलाज में रामबाण साबित हुई है। ग्रीन टी अल्‍जाइमर, पार्किंसन, मल्‍टीपल स्‍कलेरोज, कैंसर, मोटापा और हृदय संबंधी रोगों के लिए फायदेमंद है।

Friday, 14 July 2017

अनुलोम विलोम प्रणायाम करने से लाभ:

अनुलोम –विलोम प्रणायाम में सांस लेने व छोड़ने की विधि को बार-बार दोहराया जाता है। इस प्राणायाम को 'नाड़ी शोधक प्राणायाम' भी कहते है।


अनुलोम-विलोम प्रणायाम, जानें लाभ और करने की सही विधि:

● अनुलोम-विलोम को रोज करने से शरीर की सभी नाड़ियों स्वस्थ व निरोग रहती है। इस प्राणायाम को हर उम्र के लोग कर सकते हैं। वृद्धावस्था में अनुलोम-विलोम प्राणायाम योगा करने से गठिया, जोड़ों का दर्द व सूजन आदि शिकायतें दूर होती हैं।

Anulom-Vilom Pranayama Steps And Benefits

अनुलोम विलोम कसे करावे:

● दरी व कंबल स्वच्छ जगह पर बिछाकर उस पर अपनी सुविधानुसार पद्मासन, सिद्धासन, स्वस्तिकासन अथवा सुखासन में बैठ जाएं।
● फिर अपने दाहिने हाथ के अंगूठे से नासिका के दाएं छिद्र को बंद कर लें और नासिका के बाएं छिद्र से सांस अंदर की ओर भरे और फिर बायीं नासिका को अंगूठे के बगल वाली दो अंगुलियों से बंद कर दें। उसके बाद दाहिनी नासिका से अंगूठे को हटा दें और सांस को बाहर निकालें।
● अब दायीं नासिका से ही सांस अंदर की ओर भरे और दायीं नाक को बंद करके बायीं नासिका खोलकर सांस को 8 की गिनती में बाहर निकालें।
● इस क्रिया को पहले 3 मिनट तक और फिर धीरे-धीरे इसका अभ्यास बढ़ाते हुए 10 मिनट तक करें। 
● 10 मिनट से अधिक समय तक इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।
● इस प्रणायाम को सुबह-सुबह खुली हवा में बैठकर करें।
लाभ :- 
1) इससे शरीर में वात, कफ, पित्त आदि के विकार दूर होते हैं।
2) रोजाना अनुलोम-विलोम करने से फेफड़े शक्तिशाली बनतेहैं।
3) इससे नाडियां शुद्ध होती हैं जिससे शरीर स्वस्थ, कांतिमय एवं शक्तिशाली बनता है।
4) इस प्रणायाम को रोज करने से शरीर में कॉलेस्ट्रोल का स्तर कम होता है।
5) अनुलोम-विलोम करने से सर्दी, जुकाम व दमा की शिकायतों में काफी आराम मिलता है।
6) अनुलोम-विलोम से हृदय को शक्ति मिलती है।
इस प्राणायाम के दौरान जब हम गहरी सांस लेते हैं तो शुद्ध वायु हमारे खून के दूषित तत्वों को बाहर निकाल देती है। शुद्ध रक्त शरीर के सभी अंगों में जाकर उन्हें पोषण प्रदान करता है।
7) अनुलोम-विलोम प्राणायाम सभी आयु वर्ग के लोग कर सकते हैं और सुविधानुसार इसकी अवधि तय की जा सकती है।
सावधानियां :- 
● कमजोर और एनीमिया से पीड़ित रोगियों को इस प्राणायाम के दौरान सांस भरने व छोड़ने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
● कुछ लोग समय की कमी के चलते जल्दी-जल्दी सांस भरने और निकालने लगते हैं। इससे वातावरण में फैला धूल, धुआं, जीवाणु और वायरस, सांस नली में पहुंचकर अनेक प्रकार के संक्रमण को पैदा कर सकते है।
● प्रणायाम के दौरान सांस की गति इतनी सहज होनी चाहिए। प्राणायाम करते समय स्वयं को भी सांस की आवाज नहीं सुनायी देनी चाहिए !

Wednesday, 28 June 2017

Fast Weight Loss Tips in Hindi:

हम लोग अक्सर अपनी निकलती हुई तोंद से परेशान रहते हैं और उसे कम करने के लिए कई तरह के जतन करते हैं। लेकिन अब आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इस आसान से बनने वाले जूस का सोने से पहले सेवन करके कर सकते हैं तोंद को गुड-बाय। चाहे मोटी से मोटी तोंद ही क्यों ना हो सिर्फ 1 ग्लास रात को पीने से वो हो जायेगी फुटबॉल से गेंद। 


मोटी से मोटी तोंद को भी होना पड़ेगा फुटबॉल से गेंद, सिर्फ 1 ग्लास रात को पिए:

सोने से पहले खीरे के जूस का सेवन करें। खीरे का जूस पेट को साफ करता है। इसके साथ ही यह फैट भी नहीं बढ़ाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और और आपकी निकलती हुई तोंद को कंट्रोल करने में काफी लाभदायक होता है।



खीरे के जूस की सामग्री :

– दो खीरे
– दो छोटे चम्मच नींबू का रस  
– अदरक का एक छोटा टुकड़ा  
– दो छोटे चम्मच चीनी  
– एक छोटा चम्मच- भुना जीरा पाउडर 
– तीन से चार पुदीना पत्ती 
– काला व सफेद नमक स्वादानुसार 
खीरे का जूस बनाने की विधि :

खीरे को धोलें और छोटा छोटा काट कर छिलके सहित जूसर में डालें। अदरक और पुदीना भी जूसर में डाल दें और जूस निकाल लें। इसमें चीनी, नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर, काला व सफेद नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह हिलाएं। फिर 1 ग्लास झट से गटक (पीना) जाए और इसका कमाल देखे, देखते ही देखते तोंद हो जायेगी फिट एंड फाइन।

tips for weight loss in 7 days in hindi
ayurvedic tips for weight loss in hindi
gharelu nuskhe for weight loss in hindi
fast weight loss home tips in hindi
yoga tips for weight loss in hindi
home remedies for weight loss in hindi
diet plan weight loss in hindi

Sunday, 2 April 2017

Yoga Breathing Exercise Kapalbhati Benefits:


योग के ही कुछ प्राणायाम और ध्यान की तकनीक को मिलाकर ही आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर ने सुदर्शन क्रिया और नव संन्यास तथा कम्यून कांसेप्ट के प्रणेता ओशो ने सक्रिय ध्यान की विधियाँ विकसित की हैं। आसनों में सूर्य नमस्कार, प्राणायामों में कपालभाती और ध्यान में ‍विपश्यना का महत्वपूर्ण स्थान है।

कपालभाती प्राणायाम को हठयोग में शामिल किया गया है। प्राणायामों में यह सबसे कारगर प्राणायाम माना जाता है। यह तेजी से की जाने वाली रेचक प्रक्रिया है। मस्तिष्क के अग्र भाग को कपाल कहते हैं और भाती का अर्थ ज्योति होता है।


कपालभाती प्राणायाम के फायदे:

विधि: 
सिद्धासन, पद्मासन या वज्रासन में बैठकर साँसों को बाहर छोड़ने की क्रिया करें। साँसों को बाहर छोड़ने या फेंकते समय पेट को अंदर की ओर धक्का देना है। ध्यान रखें कि श्वास लेना नहीं है क्योंकि उक्त क्रिया में श्वास स्वत: ही अंदर चली जाती है।

● Timing = 15min in morning and 15 min evening in empty stomach. 
लाभ :
● यह प्राणायाम आपके चेहरे की झुर्रियाँ और आँखों के नीचे का कालापन हटाकर चेहरे की चमक बढ़ाता है। 
● दाँतों और बालों के सभी प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं। 
● शरीर की चरबी कम होती है। कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या में लाभदायक है।
● शरीर और मन के सभी प्रकार के नकारात्मक तत्व और विचार मिट जाते हैं।
● थायराइड को कम करता है।
● पेट का मोटापा कम करता है।
● कब्ज खत्म करने में मदद करता है। । पाचन तंत्र को बढता है।
● स्किन एलर्जी और संक्रमण का इलाज करता है।

Thursday, 24 November 2016

पर्सनालिटी तभी आकर्षक लगती है। जब उनका शरीर गठीला और मसल्स मजबूत हो। जिन लोगों की मसल्स मजबूत होती हैं उनका शरीर अपने आप शेप में दिखाई देता है। इसके लिए सिर्फ घंटों जिम में गुजरना ही काफी नहीं है, बल्कि सही डाइट प्लान भी जरूरी होता है।


खानपान पर यदि पूरी तरह से ध्यान दिया जाए तो मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर आंतरिक रूप से ताकतवर बन जाता है। आइए आज जानते हैं हम कुछ ऐसी ही 15 चीजों के बारे में जिनके नियमित सेवन से मसल्स


1. फल और सब्जियां
मसल्स को मजबूत बनाने के लिए फल और सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए। इनमें विटामिन, मिनरल्स और कई पोषक तत्व व प्रोटीन पाए जाते हैं, जो कि मसल्स को मजबूत बनाते हैं।

2. लो फैट डेयरी उत्पाद
कम फैट वाले डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, छाछ आदि में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। इसीलिए पुरुषों को इनका नियमित सेवन करना चाहिए। एक कप दूध से लगभग 8 मि.ग्रा. कार्निटिन मिलता है। दूध से बनी चीजों में कैल्शियम, विटामिन-ए जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा इनमें कार्बोहाइड्रेट और विटामिन डी भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

3. ड्राय फ्रूट्स
ड्राय फ्रूट्स और नट्स दोनों में ही भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। पुरुषों को ड्रायफ्रूट्स का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। फिर चाहें तो इन्हें कच्चा खाएं या फिर भूनकर खाएं। इनमें फैट्स रेशे, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिनसे मसल्स मजबूत होती हैं।

4. अंकुरित अनाज

अंकुरित अनाज पुरुषों की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साथ ही, यह जिंक जैसे पोषक तत्वों का स्रोत हैं, जो पुरुषों में कमजोरी और नपुंसकता की समस्या कम करने में सहायक होते हैं व मसल्स को मजबूत बनाते हैं।

5. मूंगफली

मूंगफली में जिंक के साथ ही भरपूर मात्रा में वसीय अम्ल पाए जाते हैं। ये वसीय अम्ल पुरुषों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से पुरुषों में कमजोरी की समस्या दूर हो जाती है।

6. लहसुन

लहसुन का सेवन भी पुरुषों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। यह परिसंचरण तंत्र को भी स्वस्थ बनाता है।

7. ब्रॉकली
ब्रॉकली खाने के भी चमत्कारिक लाभ हैं। इसमें पाया जाने वाला आइसोथायोसाइनेट्स यकृत को उत्तेजित करता है। यह उन एन्जाइम्स के निर्माण में सहायता करता है, जो कैंसर उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं के प्रभाव को कम करते हैं। इसमें विटामिन-सी भी मौजूद होता है। इसीलिए इसे पुरुषों की सेहत के लिए बेहतरीन औषधि माना गया है।

8. तुलसी टी
तुलसी टी का सेवन भी पुरुषों के लिए बहुत अच्छा होता है।तुलसी पत्ते में ओसियाम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। यह कैंसर होने से रोकता है।तुलसी टी रोजाना पीने से पेट, फेफड़ों व आंतों की बीमारियां दूर होती हैं।

9. आम और पपीता
आम और पपीता, दोनों में ही भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। आम में अमीनों अम्ल, विटामिन ए, सी और ई, नियासिन, बिटाकेरोटिन, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है। वहीं, पपीता में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी व सी के साथ ही एंटीआक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। इन दोनों फलों के छिलकों में बायोफ्लैवेनॉइड्स पाया जाता है। इसीलिए यह फल पुरुषों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

10. शिमला मिर्च
शिमला मिर्च भी पुरुषों के लिए फायदेमंद होती है। कुछ शोधों के अनुसार लाल शिमला मिर्च में संतरे के रस के मुकाबले तीन गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। वैज्ञानिकों की मानें तो फ्लैवोनॉइड्स के लिए लाल शिमला मिर्च प्रभावी विकल्प है। फ्लैवोनॉइड्स पुरुषों को सेहतमंद बनाता है।

11. टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। लाइकोपीन पौधों में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक रासायनिक पदार्थ है। यह रासायनिक पदार्थ अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। यह प्रॉस्ट्रेट, फेफड़े और पेट के कैंसर को खत्म करता है। साथ ही, चेहरे की लालिमा और चमक भी बढ़ाता है

12.अनार
पुरुषों को अनार का जूस अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से पुरुषों को प्रोस्टेट की समस्या नहीं होती है।

13. रागी
रागी कैल्शियम का सबसे बढिय़ा स्रोत है। यह पुरुषों को ऑस्टियोपोरेसिस से बचाता है। साथ ही, यह जिंक तथा रेशे का भी अच्छा स्रोत है। इसके नियमित सेवन से डिसलिपिडीमिया, डायबिटीज और मोटापे से बचा जा सकता है।

14. कद्दू
कद्दू भी पुरुषों के लिए लाभदायक होता है। इसमें रेशे, विटामिन, खनिज और कई स्वास्थ्यवर्धक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके इन्ही गुणों के कारण इसके नियमित सेवन से ताउम्र स्किन जवां बनी रहती है।

15. सोया
सोया में मौजूद आइसोफ्लैवोन्स प्रॉस्ट्रेट की रक्षा करते हैं। यह प्रॉस्ट्रेट कैंसर के खतरे को कम करते हैं। रोजाना 25 ग्राम सोया प्रोटीन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी कम किया जा सकता है।बॉडी बनाने के घरेलू उपाय पर्सनालिटी तभी आकर्षक लगती है।

जब उनका शरीर गठीला और मसल्स मजबूत हो। जिन लोगों की मसल्स मजबूत होती हैं उनका शरीर अपने आप शेप में दिखाई देता है। इसके लिए सिर्फ घंटों जिम में गुजरना ही काफी नहीं है, बल्कि सही डाइट प्लान भी जरूरी होता है।

खानपान पर यदि पूरी तरह से ध्यान दिया जाए तो मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर आंतरिक रूप से ताकतवर बन जाता है। आइए आज जानते हैं हम कुछ ऐसी ही 15 चीजों के बारे में जिनके नियमित सेवन से मसल्स मजबूत हो जाती हैं।

1. फल और सब्जियां
मसल्स को मजबूत बनाने के लिए फल और सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए। इनमें विटामिन, मिनरल्स और कई पोषक तत्व व प्रोटीन पाए जाते हैं, जो कि मसल्स को मजबूत बनाते हैं।

2. लो फैट डेयरी उत्पाद
कम फैट वाले डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, छाछ आदि में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। इसीलिए पुरुषों को इनका नियमित सेवन करना चाहिए। एक कप दूध से लगभग 8 मि.ग्रा. कार्निटिन मिलता है। दूध से बनी चीजों में कैल्शियम, विटामिन-ए जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा इनमें कार्बोहाइड्रेट और विटामिन डी भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

3. ड्राय फ्रूट्स
ड्राय फ्रूट्स और नट्स दोनों में ही भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। पुरुषों को ड्रायफ्रूट्स का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। फिर चाहें तो इन्हें कच्चा खाएं या फिर भूनकर खाएं। इनमें फैट्स रेशे, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिनसे मसल्स मजबूत होती हैं।

4. अंकुरित अनाज
अंकुरित अनाज पुरुषों की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साथ ही, यह जिंक जैसे पोषक तत्वों का स्रोत हैं, जो पुरुषों में कमजोरी और नपुंसकता की समस्या कम करने में सहायक होते हैं व मसल्स को मजबूत बनाते हैं।

5. मूंगफली
मूंगफली में जिंक के साथ ही भरपूर मात्रा में वसीय अम्ल पाए जाते हैं। ये वसीय अम्ल पुरुषों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से पुरुषों में कमजोरी की समस्या दूर हो जाती है।

6. लहसुन
लहसुन का सेवन भी पुरुषों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। यह परिसंचरण तंत्र को भी स्वस्थ बनाता है।

7. ब्रॉकली
ब्रॉकली खाने के भी चमत्कारिक लाभ हैं। इसमें पाया जाने वाला आइसोथायोसाइनेट्स यकृत को उत्तेजित करता है। यह उन एन्जाइम्स के निर्माण में सहायता करता है, जो कैंसर उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं के प्रभाव को कम करते हैं। इसमें विटामिन-सी भी मौजूद होता है। इसीलिए इसे पुरुषों की सेहत के लिए बेहतरीन औषधि माना गया है।

8. तुलसी टी
तुलसी टी का सेवन भी पुरुषों के लिए बहुत अच्छा होता है।तुलसी पत्ते में ओसियाम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। यह कैंसर होने से रोकता है।तुलसी टी रोजाना पीने से पेट, फेफड़ों व आंतों की बीमारियां दूर होती हैं।

9. आम और पपीता
आम और पपीता, दोनों में ही भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। आम में अमीनों अम्ल, विटामिन ए, सी और ई, नियासिन, बिटाकेरोटिन, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है। वहीं, पपीता में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी व सी के साथ ही एंटीआक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। इन दोनों फलों के छिलकों में बायोफ्लैवेनॉइड्स पाया जाता है। इसीलिए यह फल पुरुषों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

10. शिमला मिर्च
शिमला मिर्च भी पुरुषों के लिए फायदेमंद होती है। कुछ शोधों के अनुसार लाल शिमला मिर्च में संतरे के रस के मुकाबले तीन गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। वैज्ञानिकों की मानें तो फ्लैवोनॉइड्स के लिए लाल शिमला मिर्च प्रभावी विकल्प है। फ्लैवोनॉइड्स पुरुषों को सेहतमंद बनाता है।

11. टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। लाइकोपीन पौधों में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक रासायनिक पदार्थ है। यह रासायनिक पदार्थ अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। यह प्रॉस्ट्रेट, फेफड़े और पेट के कैंसर को खत्म करता है। साथ ही, चेहरे की लालिमा और चमक भी बढ़ाता है

12.अनार
पुरुषों को अनार का जूस अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से पुरुषों को प्रोस्टेट की समस्या नहीं होती है।

13. रागी
रागी कैल्शियम का सबसे बढिय़ा स्रोत है। यह पुरुषों को ऑस्टियोपोरेसिस से बचाता है। साथ ही, यह जिंक तथा रेशे का भी अच्छा स्रोत है। इसके नियमित सेवन से डिसलिपिडीमिया, डायबिटीज और मोटापे से बचा जा सकता है।

14. कद्दू
कद्दू भी पुरुषों के लिए लाभदायक होता है। इसमें रेशे, विटामिन, खनिज और कई स्वास्थ्यवर्धक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके इन्ही गुणों के कारण इसके नियमित सेवन से ताउम्र स्किन जवां बनी रहती है।

15. सोया
सोया में मौजूद आइसोफ्लैवोन्स प्रॉस्ट्रेट की रक्षा करते हैं। यह प्रॉस्ट्रेट कैंसर के खतरे को कम करते हैं। रोजाना 25 ग्राम सोया प्रोटीन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी कम किया जा सकता है।

Saturday, 5 November 2016

मोटापा घटाने के लिए नींबू व शहद पानी में नियमित रूप से लेने पर महीने भर में ही आप फर्क महसूस करने लगेंगे। टमाटर आपको आपकावजन कम करने में मदद कर सकता है।
अगर आप एकसमझदार आहार और व्यायाम की योजना पर हैं, तो अपने रोजमर्रा के भोजन में बहुत सारा टमाटर शामिल करें। ये एक अच्छा नाश्ता बनाएंगे और सलाद, 


शहद और निम्बू को एक साथ मिला कर पीने के फायदे:

कैसरोल, सैंडविच और अन्यभोजन को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

क्योंकि टमाटर में ढेर सारा पानी और फाइबर होता है, इसीलिये वजन नियंत्रण करने वाले इसे 'फिलिंग फूड' कहतेहैं, वह खाना जो जल्दी पेट भरते हैं, वो भी बिना कैलोरी या फैट बढ़ाए,

Drinks for weight loss together Mix honey and lemon:

मोटापा घटाने के लिए नींबू व शहद | मोटापा कम करे लेकिन केसे | शहद और निम्बू को एक साथ मिला कर पीने के फायदे | Drinks for weight loss together Mix honey and lemon

Saturday, 29 October 2016

इस लेख में बताई जाने वाली औषधि फाइबर से भरपूर होने के कारण आप का वजन कम करने में सहायिता करेगी |


Home remedies for reduce belly fat in hindi:

इस में मुख्य सामग्री है केला (Banana) केला केवल आपको detox करने में मदद ही नहीं करता है बल्कि अलसी के साथ मिल कर वजन कम करने में भी मदद करता है |


तो आइये जाने इस चमत्कारी ड्रिंक के बारे में :

सामग्री – Ingredients :
1 केला
1 संतरा
1/2 कप कम वसा (Low Fat) वाला दही
1 बड़ा चमच नारियल तेल
1 चुटकी अदरक
2 बड़े चमच अलसी के बीज
2 बड़े चमच मट्ठा पाउडर (whey powder) = {दही से चीज़ (हिंदी वाला नहीं अंग्रेजी वाला) बनाने के बाद बचे हुए पानी को व्हे कहा जाता है। इसी पानी को प्रोसेस कर इसमें से प्रोटीन निकाला जाता है। इस प्रोटीन को हम व्हे प्रोटीन कहते हैं

इस चमत्कारिक औषधि से, तोंद को कहें बाई बाई::

तैयार करने की विधि – Preparation :
एक ब्लेंडर में उपरोक्त सामग्री को डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं | और जब भी आप को भूख लगे इस मिश्रण का सेवन करे | इस को पिने के बाद कुछ समय तक किसी भी चीज का सेवन ना करे |

ये और भी अच्छा होगा के भूख लगने पर कुछ और खाने की वजाए इस मिश्रण का सेवन करे, आप को 7 दिन में इस के चमत्कारी नतीजे मिल जायेगे |

अगर सात दिन में ये नतीजे नहीं मिल रहे तो निराश नहीं हों, इस प्रयोग को आप एक से तीन महीने तक ज़रूर आजमा कर देखे।

पेट अंदर करने के सरल उपाय::इन 16 नियमो का ठीक तरह से पालन किया जाए तो वजन 2 हफ्ते से भी कम समय में घट जाएगा।

● वजन एक बढ़ती हुए समस्या है। हर कोई चाहता है की वह वजन जल्दी से जल्दी कम करें। लेकिन समय न मिलने की वजह से मोटापा बढ़ता जाता है। वजन कम करने



के लिए आपको अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव लाना होगा और नियमित रूप से इन टिप्सों के अनुसार कार्य करोगे तो वजन समय से पहले ही घट जाएगा। वैदिक वाटिका

आपको बताएगा एैसे आधुनिक उपाय जो हाल में हुए अध्यानों के आधार पर है जो सिर्फ 2 सप्ताह में वजन घटाएगा।

वजन कम करने के आसान टिप्स (weight lose tips in hindi)

1) ग्रीन टी
सुबह उठते ही आप दूध वाली चाय न पीकर उसकी जगह हरी चाय का सेवन करें। इसका नियमित सेवन करने से शरीर पर जमी अतिरिक्त चर्बी को हरी चाय कम कर देती है। हाल ही में हुए अध्ययनों से पता चला है कि दिन में 3 से 5 कप ग्रीन टी पीने से 40 प्रतिशत फैट कम होता है।

2) जल्दी उठकर करें एक्सरसाइज
सुबह जल्दी उठें और अपने घर की बालकोनी या छत पर 15 मिनट तक टहलें। सुबह उठकर एक्सरसाइज करने से 3 गुणा वजन कम हो जाता है।

3) एक्टिव बनें
अपने आपको सक्रिय बनाएं। ज्यादा से ज्यादा अपने शरीर को हरकत में लाएं। ऑफिस में यदि बैठने वाली जॉब हो तो हर एक घंटे में थोड़ी देर टहलें। छोटी-छोटी गतिविधियों के जरिए अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। और वजन जल्दी कम होता है।

4) ज्यादा पीनी पीएं
स्वस्थ शरीर के लिए हमेशा ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी अधिक पीने से शरीर पर जमी चर्बी की मात्रा घट जाती है। यदि हम सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो किडनी अधूरा काम लीवर को पास कर देती है जिस वजह से शरीर में जमी चर्बी बढ़ने लगती है। इसलिए पानी पीने में संकोच न करें।

5) करें कुछ एैसा
मोटापा यदि आप जल्दी से जल्दी खत्म करना चाहते हैं तो एक आदत और डाल लीजिए। घर के छोटे-बड़े काम खुद से ही करें। यदि बाजार से सब्जी लानी हो या फिर आफिस की सीढियां चढ़नी हों। इन सब कामों को आप अपने शरीर के जरिए ही करें। बाईक व लिफ्ट का प्रयोग न करें।

6) नींद पूरी लें
पूरी नींद लेने से शरीर फ्रैश होता है और अच्छी नींद लेने से वजन भी जल्दी घटता है। आठ से अधिक घंटों और 6 घंटों से कम नहीं सोना चाहिए। नए शोध में इस बात को बताया गया है कि 8 घंटे सोने से वजन तेजी से कम होता है।

7) सब्जियों का जूस
यदि आप खाना खाने से पहले सब्जियों का जूस पीते हैं तो इससे पेट भरा-भरा लगता है। और खाने की इच्छा कम हो जाती है। और आप अधिक खाना खाने से बच जाते हो। इसलिए आप खाना खाने से पहले पानी या सब्जियों का जूस जरूर पीएं।

8) खाना इस तरह खाएं
कभी भी खाना जल्दी से न खाएं। खाने को चबाकर और धीरे-धीरे खाना चाहिए। इससे खाना सही से पचता है और अधिक देर तक खाना खाने से आप ज्यादा खाना नहीं खा पाते हो। इससे वजन कम करने में आसानी हो जाती है। ये भी पढे-क्या ग्रीन टी वाकई में वजन कम करती है

9) ज्यादा देर एक जगह न बैठें
किसी भी जगह पर ज्यादा देर तक बैठने से शरीर पर चर्बी जमने लगती है और यह भी देखा गया है कि जो लोग एक जगह पर बैठकर घंटों काम करते हैं वे मोटापे का शिकार जल्दी हो जाते हैं। इसलिए हर एक घंटे में 2 से 3 मिनट टहलें।

10) सब्र रखें
याद रखिये की आज जो आपका weight है वो कोई दो -दिन या दो महीने की देन नहीं है . ये तो बहुत समय से चली आ रही आपकी life-style का नतीजा है. और यदि आपको weight loss करना है तो निश्चित रूप से आपको सब्र रखना होगा. बेंजामिन फ्रैंकलिन का ये कथन -” 
जिसके पास धैर्य है वह जो चाहे वो पा सकता है.” हमेशा मुझे प्रेरित करता है. तो आप भी तैयार रहिये कि इस काम में वक़्त लगेगा. हो सकता है शुरू के एक-दो हफ्ते आपको अपने वज़न में कोईअंतर ना नज़र आये पर येही वो वक़्त है जहाँ आपको मजबूत बने रहना है, धैर्य रखना है, हिम्मत रखना है.

11) अपने efforts में यकीन रखिये : किसी भी और चीज से ज्यादा ज़रूरी है कि आप weight loss के लिए जो efforts कर रहे हैं उसमे आपका यकीन होना. यदि आप एक तरफ daily gym जा रहे हैं और दूसरी तरफ दोस्तों से ये कहते फिर रहे हैं कि जिम-विम जाने का कोई फायदा नहीं है तो आपका subconscious mind भी इसी बात को मानेगा, और सच-मुच आपको अपने एफ्फोर्ट्स का कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा. खुद से positive-talk करना बहुत ज़रूरी है. आप खुद से कहिये कि, ” मैं फिट हो रहा हूँ”, ” मुझे results मिल रहे हैं” , आदि.

12) Visualize करिए :
आप जैसा दिखना चाहते हैं वैसे ही खुद के बारे में सोचिये. यकीन जानिये ये आपको weight lose करने में मदद करेगा.आप चाहें तो आप अपने कमरे की दीवार, या कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ वैसी ही फोटो लगा सकते हैं जैसा कि आप दिखना चाहते हैं. रोज़ खुद को वैसा देखना उस चीज को और भी संभव बनाएगा.

13) नाश्ते के बाद , पानी को अपना main drink बनाएं :
नाश्ते के वक़्त orange juice, चाय , दूध इत्यादि ज़रूर लें लेकिन उसके बाद पुरे दिन पानी को ही पीने के लिए इस्तेमाल करें. कोल्ड-ड्रिंक को तो छुए भी नहीं और चाय-कॉफ़ी पर भी पूरा control रखें .इस तरह आप हर रोज़ करीब 200-250 Calories कम consume करेंगे.

14) हफ्ते में एक दिन कोई भारी काम करें:
हर हफ्ते कोई एक भारी काम या activity करें. जैसे की आप अपनी bike या car धोने का सोच सकते हैं, बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का plan कर सकते हैं, या अपने spouse की हेल्प करने के लिए घर की सफाई कर सकते हैं.

15) डांस करें
जब कभी आपको वक़्त मिले तो बढ़िया music लगा कर dance करें. ऐसा करने से आपका मनोरंजन भी होगा और अच्छी-खासी calories भी burn हो जाएँगी. यदि आप इसको routine में ला पाएं तो बात ही क्या है.

16) दोपहर में खाने से पहले 2 ग्लास पानी पीयें :
ऐसा करने से आपको भूख कुछ कम लगेगी, और यदि आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो भूख से थोडा कम खाना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

याद रखिये कि weight reduce करने के लिए आपको सब्र रखना होगा. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप इस काम को तेजी से कर पायेंगे. और इस दौरान आप जो कर रहे हैं उस पर यकीन करना बहुत ज़रूरी है.

Monday, 10 October 2016

मुख्य उपायों में से एक उपाय हैं वजन बढ़ाना. जब आपका वजन बढ़ता हैं तो धीरे धीरे आपके स्तनों का आकर भी बढ़ता हैं . वजन बढ़ने के लिए आप मूंगफली, चीज़, मक्खन, दही, नाशपाती और दुसरे स्वास्थ्यकर भोज्य पदार्थ खा सकते हैं.




अपने अग्र भाग को ज़मीन से सटाकर और हाथों को ज़मीन पर समतल रखकर पैरो को फर्श पर सीधा रखे और हथेली की सहायता से स्वयं को ऊपर उठाइए और धीरे धीरे निचे लाइए. यह प्रकिया कम से कम १३ से १५ बार दोहराए और आप अपने हाथों और छाती को मज़बूत और स्वस्थ महसूस करेंगे. कुँए से पानी खींचना भी छाती की मांसपेशियों के खिंचाव में मदद कर सकता है, जिससे आपके स्तन तेज़ी से बढ़ेंगे.


चौड़े और मजबूत सीने के लिए कारगर हैं ये उपाय:

कुर्सी के बीचो बिच बैठ जाइये और अपनों भुजाओ से समान वजन उठाइए. अपने हाथो वजन सहित सीधा कंधे के स्तर तक उठाइए और धीरे से निचे लाइए, ध्यान रखिये के आपके हाथ आपस में पास होने चाहिए.और आपके निचले शरीर के तरफ हाथो का मुख होना चाहिए. यह व्यायाम एक दिन में १२ बार और ३ सेट में करे. आप रात में ब्रा का उपयोग टाल सकती है.

अपने स्तनों की प्रतिदिन या हर रात ओलिव आयल से मालिश कीजिये

फल और सब्जियां – इनमें अस्ट्रोजन अधिक पाया जाता है. खजूर, चेरी, सेब और आलूबुखारा प्रतिदिन खाने के साथ खाना चाहिए.
मेथी- यह स्तन वृद्धि के लिए सिद्ध तथा उत्तम जड़ी है. इसलिए ऐसा भोजन करने की कोशिश कीजिये जिसमे मेथी का घटक हो. मेथी की पत्तियां दूध में भी वृद्धि करती हैं.

सोयाबीन- सोया उत्पाद जैसे सोया दूध, सोया मक्खन, सोया कॉफ़ी, सोया ब्रेड आदि में अस्ट्रोजन का स्तर उच्च होता है. स्तन वृद्धि में ये सोया उत्पाद अच्छा परिणाम देंगे.

जवस बीज- ये स्तन वृद्धि में बहुत प्रभावकारी पाए गए हैं. आप बहुत सारे दुसरे बीज भी स्तन वृद्धि में उपयोग कर सकते हैं जैसे पपीते के बीज, सौंफ के बीज, सूरजमुखी के बीज इत्यादि.

मटर और फलियाँ- आप मटर और फलियों से प्राकृतिक अस्ट्रोजन प्राप्त कर सकते हैं. राजमा, लाल राजमा, लिमा बीन्स, छोले और अम्जोद, प्रोटीन भोज्य पदार्थों के साथ खाया जाना चाहिए जो स्तन वृद्धि में मददगार होता है.
जैतून- जैतून और जैतून का तेल स्तन वृद्धि का सर्वोत्तम उपचार हैं. वर्जिन जैतून का तेल और कला जैतून स्तन वृद्धि के लिए सर्वोत्तम हैं. आप स्तन वृद्धि के लिए दूसरे तेल भी उपयोग कर सकते हैं जैसे कच्चे अखरोट का तेल, अलसी का तेल, अवोकेडो तेल और तिल का तेल.

हमेशा धीरज रखिये, स्तनों का आकार धीरे-धीरे बढ़ेगा और यह आपको जल्दी ही पता चल जाएगा. ख़ास तौर पर तब जब आप यौवन आरम्भ से गुज़र रहे हों, स्तनों के आकार वृद्धि में कुछ समय लगेगा. बार बार स्तनों की मालिश कीजिये, इससे स्तनों का आकार बढ़ता है और स्तन आकर्षक बनते हैं.

सॉफ्ट ड्रिंक, चाय, कॉफ़ी, शराब आदि का उपभोग टालिए, इससे स्तन वृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
जंक फ़ूड मत खाइए. यह स्तन वृद्धि पर असर डालता है.
बहुत सारा पानी पीजिये और नियमित रूप से कसरत कीजिये.
Get a wide fitness sew these small ways,  चौड़े और मजबूत सीने के लिए कारगर हैं ये उपाय | फिटनेस के इन छोटे तरीकों से पायें चौड़ा सीना | चेस्ट बनाने के तरीके / उपाय

Tuesday, 23 August 2016

How to wight Loss within one month without Exercise:

यहां कुछ टिप्स दिये गये हैं जिसके जरिये बिना जिम गये आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
Top ten tips for weight Lost without exercise:


  1. - वजन कम करने के लिए रोज सोडा पीना बंद करें।
  2. - खूब पानी पीयें।
  3. - भोजन में सब्जियां, फल, प्रोटीन की मात्रा ज्यादा लें।
  4. - मलाईदार पेय पदार्थ और आइसक्रीम न खाये।
  5. - मीठा स्नैक्स, प्रोसेस्ड चिप्स, फ्रोजेन ट्रिट्स और अन्य जंक पूड्स न खाएं और न ही किचन में स्टोर करें
  6. - हेल्दी फूड्स और फ्रेश फ्रूट्स, लो फैट्स तथा लो कैलोरीज फूड्स खाएं और अपने किचन में स्टोर करें
  7. - फ्रूट जूस की जगह फ्रेश फ्रूट्स का इस्तेमाल करें।
  8. - पीने में शराब की मात्रा धीरे-धीरे कम करें हो सके तो पीना छोड़ दें।
  9. - वसायुक्त भोजन न करें, और भोजन में सलाद की मात्रा बढ़ाएं।
  10. - सुगर और कॉफी में कटौती करें क्योंकि ये भूख कम करेगा जिससे आपको थकावट महसूस हो सकती है।
  11. - मीट, फ्राइड डिशेस और अन्य अधिक वसायुक्त भोजन में कटौती करें।
How to weight Loss within one month without Exercise

Sunday, 7 August 2016

क्‍या आप अपने डाइट में विटामिन बी 12 युक्‍त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं? कई लोग ऐसा नहीं करते और विटामिन बी 12 की कमी से हमेशा ग्रस्‍थ रहते हैं। विटामिन बी 12 हमारे शरीर के लिये लाभदायक है। यह हमारी जीन डीएनए को बनाता है। यह लाल रक्त कोशिशओं का निर्माण करता है।


● यह ब्रेन, स्पाइनल कॉर्ड और न‌र्व्स के कुछ तत्वों की रचना में भी सहायक होता है। विटमिन बी-12 शरीर के हर हिस्से के न‌र्व्स को प्रोटीन देने का काम करता है। इसलिए इसकी कमी से पुरुषों में इन्फर्टिलिटी या सेक्सुअल डिस्फंक्शन की भी समस्या हो सकती है।

》 क्‍यूं जरुरी है विटामिन बी 12

● क्‍या है कमी के लक्षण
▪ थकान और कमजोरी
▪ त्‍वचा में पीलापन
▪ दिल की धड़कने तेज होना और सांस का चढ़ना
▪ डायरिया या कब्‍ज
▪ पेट खराब होना या वजन घटना
▪ याद्दाश्त में कमी
▪ वे लोग जो शाकाहारी हैं उन्‍हें इसकी समस्‍या ज्‍यादा रहती है क्‍योकि विटामिन बी 12 खासतौर पर मांस-मछली से प्राप्‍त होता है।

कैसे दूर करें विटामिन बी 12 की कमी:

● विटामिन बी 12 की कमी डेयरी प्रोडक्‍ट, सी फूड, पोल्‍ट्री, अंडे और ढेर सारा मीट खाने दूर की जा सकती है। पर यदि आप नॉनवेज नहीं खाते तो दूध, दही, पनीर, चीज, मक्खन, सोया मिल्क या टोफू का नियमित रूप से सेवन करें। नॉन-वेजटेरियन लोगों को नाश्ते में नियमित रूप से एक उबले अंडे के अलावा लंच और डिनर में चिकेन या फिश के दो पीसेज लेने चाहिए।

Tuesday, 2 August 2016

मेथी दाना -250 ग्राम ,
अजवाइन-100 ग्राम ,
काली जीरा-50 ग्राम ।


उपरोक्त तीनो चीज़ों को साफ़ करके हल्का सा सेंक लें ,फिर तीनों को मिलाकर मिक्सर मेंइसका पॉवडरबना लें और कांच की किसी शीशी में भर कर रख लें । रात को सोते समय 1/2 चम्मच पॉवडर एक गिलास कुनकुने पानी के साथ नित्य लें ,इसके बाद कुछ भी खाना यापीना नहीं है ।इसे सभी उम्र के लोग ले सकते हैं फायदा पूर्ण रूप से 80-90 दिन में हो जायेगा ।

तेज़ी से पेट की चर्बी कम करने के तरीके:

लाभ :-
इस चूर्ण को नित्य लेने से शरीर के कोने -कोने में जमा पड़ी सभी गंदगी (कचरा )मल और पेशाब द्वारा निकलजाता है , फ़ालतू चर्बी गल जाती है , चमड़ी की झुर्रियां अपने आप दूर हो जाती है , और शरीर तेजस्वी और फुर्तीला होजाता है ।

अन्य लाभ इस प्रकार हैं ----------
1. गठिया जैसा ज़िद्दी रोग दूर हो जाताहै ।
2. शरीर की रोग प्रतिकारक शक्ति को बढ़ाता है ।
3. पुरानी कब्ज़ से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाती है ।
4. रक्त -संचार शरीर में ठीक से होने लगता है ,शरीर की रक्त -नलिकाएं शुद्ध हो जाती हैं ,रक्त में सफाई और शुद्धता की वृद्धि होती है ।
5. ह्रदय की कार्य क्षमता में वृद्धिहोती है ,कोलेस्ट्रोलकम होता है ,जिस से हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहता |
6. हड्डियां मजबूत होती हैं ,कार्य करने की शक्तिबढ़ती हैं ,स्मरण शक्ति में भी वृद्धि होतीहै । थकान नहीं होती है ।
7. आँखों का तेज़ बढ़ता है ,बहरापन दूर होता है ,बालों का भी विकास होता है,दांत मजबूत होते हैं ।
8. भूतकाल में सेवन की गयी एलोपैथिकदवाओं के साइड -इफेक्ट्स से मुक्ति मिलतीहै ।
9. खाना भारी मात्रा में या ज्यादाखाने के बाद भी पच जाता है (इसका मतलब येनहीं है कि आप जानबूझ कर ज्यादा खा ले) ।
10. स्त्रियों का शरीर शादी के बादबेडौल नहीं होता ,शेप में रहता है ,शादी के बाद होने वालीतकलीफें दूर होती हैं ।
11. चमड़ी के रंग में निखार आता है ,चमड़ी सूख जाना ,झुर्रियां पड़ना आदि चमड़ी के रोगों से शरीर मुक्त रहता है ।
12. शरीर पानी ,हवा ,धूपऔर तापमान द्वारा होने वाले रोगों से मुक्त रहता है
13. डाइबिटीज़ काबू में रहती है ,चाहें तोइसकी दवा ज़ारी रख सकते हैं।
14. कफ से मुक्ति मिलती है ,नपुंसकता दूर होती है,,व्यक्ति का तेज़ इस से बढ़ता है ,जल्दी बुढ़ापा नहीं आता ,। उम्र बढ़ जाती है |
15. कोई भी व्यक्ति ,किसी भी उम्र का हो ,इस चूर्ण का सेवन कर सकता है,मात्रा का ध्यान रखें ।

Monday, 1 August 2016

  • चर्बी घटाने के लिए शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं।
  • पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है।
  • खाना छोड़ने की गलती कभी ना करें।
  • खाने में तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।


  • पेट की चर्बी आपके लुक तो बिगाड़ती ही है साथ ही यह कई बीमारियों को भी न्योता देती है। आज के दौर में ज्यादातर लोगों की समस्या है पेट पर जमा फैट। इसका मुख्य कारण है कि लोग आराम तलब हो गए हैं जिससे उनकी शारीरिक गतिविधि कम हो रही है।

५ दिन में करे मोटापा को छूमंतर:


● खुद को एक्टिव रखने के लिए जरूरी है कि आप व्यायम के साथ अपने आहार पर खास ध्यान दें। अगर आप अपने बढ़ते पेट से परेशान हो गए हैं तो आपकी इस समस्या को समझते हुए हम आपके लिए पांच ऐसे स्टेप्स लाए हैं जो महज सात दिनों में आपके पेट पर जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करेंगे।

1) पहला कदम :-
पेट कम करने के लिए क्रंचिंग को सबसे अच्छा। माना जाता है। क्रंच के बाद, कार्डियो, मसल्स बिल्डिंग और बाद में एब्सं एक्सटरसाइज। हफ्ते में 20 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज, 15 मिनट मसल बिल्डिंग और 5 मिनट केवल एब्स एक्सरसाइज करनी चाहिये। क्रंच में बस आपको अपनी टांगें एकदम सीधी रखनी होती हैं। इससे पेट की मसल्स पर बहुत तेजी से असर होता है। रिवर्स क्रंच को कोर मसल्स मजबूत करने के लिए पांचवीं सबसे अच्छी एक्सरसाइज माना गया है।

2) दूसरा कदम :-

पेट कम करने के लिए संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। खाने में विटामिन-सी युक्त आहार जैसे नींबू, अंगूर, बेर और संतरे को शामिल करें क्योंकि यह फैट को जल्द से जल्द बर्न करके शरीर को शेप में लाने में मदद करते हैं। साथ ही गाजर, पत्ता गोभी, ब्रोकली, सेब और तरबूज आदि शरीर से पानी और वसा सोखने में बहुत सहायक होते हैं। इसके अलावा ज्यादा वसा युक्त आहार से दूर रहें।

3) तीसरा कदम :-
दिन भर की थकान के बाद रात को 6-8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे कम समय की नींद आपके हार्मोन को फैट एकत्र करने के लिए प्रेरित कर सकती है। साथ ही पर्याप्त नींद लेने से आप सुबह हल्का व फ्रेश महसूस करेंगे जिससे आपका फैट घटाने का सपना जल्द पूरा हो सकेगा।
4) चौथा कदम :-
तनाव मोटापे की एक बड़ी वजह है। आधुनिक समय में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे तनाव न हो क्योंकि तनाव आज के लाइफस्टाइल की देन है। अक्सर तनाव व चिंताग्रस्त होने की वजह से लोगों को ज्यादा भूख लगती है। शरीर की चयापचय प्रक्रिया धीमी हो जाती है नतीजतन शरीर में एकत्र कैलोरी का नष्ट होना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से मोटापा बढ़ता है।
5) पांचवा कदम :-
नियमित योग के जरिए भी पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। जैसे धनुर आसन इस आसन को करने के लिए आप पहले पेट के बल लेट जायें। इस पोजीशन में आपके हाथ नीचे की ओर होने चाहिये। धीरे-धीरे अपने पैर और सिर व कंधा ऊपर की ओर उठायें। सही पोजीशन आने पर अपने हाथों से पैरों को कस कर पकड़ लें। इस पोजीशन में करीब 10 सेकेंड तक बने रहें।

इसके अलावा पश्चिमोत्थालन आसन इस आसन क्रिया में आपके पेट पर दबाव पड़ता है, जिसका सीधा प्रभाव पेट की चर्बी पर पड़ता है। इससे आपका पेट अंदर की ओर पुश होगा।

यदि आपका पेट आगे की ओर कुछ ज्यादा ही निकल आया है तो इस आसन से आपको काफी लाभ होगा।
नियमित् रूप से नाश्ते में दही का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक शक्ति का विकास होता है और संक्रामक रोग नही होते। दही से हमारे शरीर को भरपूर कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, राइबोफ़्लेविन तथा विटामिन B-12 मिलता है, इसके नियमित सेवन से हमारे शरीर की रोगों से लडने की शक्ति बढती है। 


आंवले के चूर्ण के साथ दही का सेवन करने से शरीर के सभी दोष दूर होते है। 


Amazing Health Benefits of Eating Curd:


आइए जानते है दही से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।

अगर आप दही में थोडा सा गुड या आंवला पाउडर मिला कर खाए तो दही अमृत जैसा हो जाता है.

अपच:

दही में भुना हुआ पिसा जीरा, नमक और कालीमिर्च डालकर रोजाना खाने से अपच (भोजन न पचना) ठीक हो जाता है और भोजन जल्दी पच जाता है।

आधासीसी का दर्द:

यदि सिर दर्द सूर्य के साथ बढ़ता और घटता है तो इस तरह के सिर दर्द को आधासीसी (आधे सिर का दर्द) कहते हैं। आधासीसी (आधे सिर का दर्द) का दर्द दही के साथ चावल खाने से ठीक हो जाता है। सुबह सूरज उगने के समय सिर दर्द शुरू होने से पहले रोजाना चावल में दही मिलाकर खाना चाहिए।

बच्चों का भोजन:

दही, मां के दूध के बाद बच्चे का सबसे अच्छा भोजन होता है। बुल्गोरिया में जिन बच्चों को मां का दूध उपलब्ध नहीं हो पाता है। उन बच्चों को खाने के लिए दही ही दिया जाता है।

वजन करे कम-

दही में मौजूद कैल्शियम शरीर पर फैट नहीं बढ़ने देता। शरीर पर बढ़ा हुआ फैट कई तरह की समस्याओं को साथ ले आता है जैसे उच्च रक्तचाप और मोटापा। एक शोध के मुताबिक हर रोज 5 चम्मच दही पेट कम करने में मदद करता है।

हाई न्यूट्रिशन-

विटामिन ए, डी, और बी-12 से युक्त दही में 100 ग्राम फैट और 98 ग्राम केलोरी है। लगभग सभी लवण दही में मौजूद होते हैं। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हडि्डयों को मजबूत करता है।

पाचन के लिए बेहतर-

किसी भी प्रकार के खाने को दही से हजम किया जा सकता है क्योंकि दही भोजन प्रणाली को दुरूस्त बनाए रखता है। हर रोज एक कटोरी दही आपको एसिडिटी से भी दूर रखेगा और जिन्हें यह परेशानी रहती है उन्हें अपने खाने में दही जरूर शामिल करना चाहिए। दही से पेट की बहुत सारी परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

बालों का झड़ना:
खट्टे दही को बालों की जड़ों में लगाकर थोड़ी देर मालिश करने के बाद उसे ठण्डे पानी से धो लें। इससे बाल झड़ना बंद हो जाते हैं।

गंजेपन का रोग:

दही को तांबे के बर्तन से ही इतनी देर रगडे़ कि वह हरा हो जाए। इसको सिर में लगाने से सिर की गंजेपन की जगह बाल उगना शुरू हो जाते हैं।

अफारा (पेट में गैस का बनना):

दही की छाछ (दही का खट्टा पानी) को पीने से अफारा (पेट की गैस) में लाभ होता है।

रतौंधी:

दही के पानी में कालीमिर्च को पीसकर आंखों में काजल की तरह लगाने से रतौंधी के रोग में आराम आता है।

जीभ की प्रदाह और सूजन:

दही में पानी मिलाकर रोजाना गरारे करने से जीभ की जलन खत्म हो जाती है। 
दही के साथ पका हुआ केला सूर्योदय (सूरज उगने से पहले) से पहले खाने से जीभ में होने वाली फुन्सियां खत्म हो जाती है।

हडि्डयों और दांतों को मजबूत बनाए-

कैल्शियम और फास्फोरस हडि्डयों को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी लवण है और दही में यह भरपूर मात्रा में होते हैं। गठिया की बीमारी से परेशान लोगों के लिए दही बेहतर माना जाता है।

सेहतमंद दिल –

आज की भागदौड़ भरी जीवन शैली और जंक फूड खाने की आदत से आपके दिल पर काफी असर पड़ता है। हर रोज खाने में दही को शामिल करने से आपका दिल मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचे रहेंगे। दही शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कोे कम करता है और ब्लड प्रेशर की समस्या से भी दूर रखता है।

# Curd for Health Diet Benefit,#health solution,#curd,#health benefits with curd,#curd for health problems solution with home remedy,#how to cure health problems solution with home remedy,#amazing health benefits with curd,#curd for weight loss.

Friday, 29 July 2016

1 महीने में आप कर सकते है 10 किलो तक चर्बी कम
  रोज़ सुबह कीजिये ये काम होगी 1 महीने में 10 किलो चर्बी कम


जी हां, अब 1 महीने में आप 10 किलो तक चर्बी घटा सकते हैं। यह कोई जादू नहीं है बल्कि यह बिल्कुल सच बात है। अगर रोज़ सुबह आप अपने रोज के रुटीन में ज़रा परिवर्तन कर लें तो आपको पतला होने से कोई नहीं रोक सकता।


Weight Loss tips in Hindi:

मोटापा कम करने में आपका मेटाबॉलिज्म रेट काफी सहायक माना जाता है। अगर यह हाई है तो आप अपना वजन आराम से कम कर सकते हैं, लेकिन अगर यह स्लो है तो आपको चाहे जितनी महनत और


वज़न घटाने के घरेलू उपाय:


डायटिंग कर लें, आपका वजन ज़रा सा भी कम नहीं होगा। तो अगर आप गंभीरता से वजन कम करने की सोंच रहे हैं, तो अपने जीव शैली में परिवर्तन कीजिये। सुबह उठ कर आपको एक महीने तक कुछ सरल काम करने होंगे और  फिर आप देंखेगे कि आपका वजन कितनी जल्दी कम होना शुरु हो जाता है।

For More Visit http://healthfitnesstrick.blogspot.in


ठंडे पानी से नहाएं

हां, हो सकता है कि यह आपको थोड़ा तकलीफ दे, लेकिन इससे आपके शरीर का तापमान कम हो जाएगा और वह खुद को गरम करने के लिये बॉडी के फैट सेल्स का उपयोग करने लगेगी जिससे वजन कम होने में मदद मिलेगी।

रोज ग्रीन टी पीजिये

अपनी सुबह की चाय या कॉफी को बाय बोलिये और अब से रोज सुबह ग्रीन टी का सेवन कीजिये। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो मेटाबॉलिज्म बढाने में मदद करता है।

भर पेट नाश्ता कीजिये:

अपना ब्रेकफास्ट कभी ना छोड़ें और ना ही उसे आधा अधूरा करें। हमेशा पेट भर कर ब्रेकफास्ट करना चाहिये जिससे आपको दुपहर तक भूख ना लगे और बेकार की चीजें खाना बंद कर दें।

व्यायाम करना ना भूलें
:

सुबह सुबह एक्सरसाइज करने से आपका वजन जल्दी कम होगा। अगर सुबह समय नहीं मिल पाता तो शाम को एक घंटे व्यायाम करें।
प्रोटीन से भरा ब्रेकफास्ट खाएं

अपने नाश्ते में ऐसी चीज़ें खाइये जिसमें ढेर सारा प्रोटीन हो। प्रोटीन खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और प्रोटीन, चर्बी से भी लड़ता है। अंडा, बींस, ओट्स या

स्प्राउट्स खाना ना भूलें।

हमेशा एक्टिव रहें सुस्त और आलसी लोग ज्यादा जल्दी मोटे हो जाते हैं। आपको दिनभर में बहुत ज्यादा एक्टिव बने रहने की जरुरत है। ऑफिस जाने के लिये लिफ्ट का नहीं सीढियों का  प्रयोग करें या फिर ऑफिस पैदल जाएं।

सूरज की धूप खाएं

रिसर्च से पता चला है कि जो लोग सुबह की धूप खाते हैं, उनका वजन जल्दी घटता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। #health solution,#weight loss,#how to cure weight loss solution with home remedy,#home remedy for weight loss,#amazing weight loss solution,#weight loose.

Wednesday, 27 July 2016

माता-पिता के लिए बच्चों की सेहत में कमजोरी चिंता का विषय होती है। इसलिए अक्सर बच्चों की कमजोरी से परेशान लोगों को डॉक्टर के क्लिनिक के चक्कर लगाते देखा जा सकता है। इसका कारण ये है कि हम में से अधिकतर पारंपरिक अनमोल खजाने को टटोलने के बजाए बच्चों को कृत्रिम दवाओं के सहारे बलवान, ऊर्जावान और स्मरण शक्ति में तेज बनाने की अपेक्षा रखते हैं। दरअसल, हम ये भूल जाते हैं कि रासायनों के घातक प्रभाव को देर-सवेर बच्चा ही भोगता है। चलिए आज जिक्र करते हैं कुछ पारंपरिक हर्बल नुस्खों का जिनका उपयोग कर आप अपने बच्चों को सेहतमंद बना सकते हैं।

कमजाेर शरीर काे फिर से मजबूत बनाने वाले:


1. अपने बच्चों को भुने हुए चने को अच्छी तरह से चबाकर खाने की सलाह दें। ऊपर से 1-2 चम्मच शहद पीने के लिए कहें, यह शरीर को बहुत ही स्फूर्तिवान और शक्तिशाली बनाता है।

2. भिंडी के बीजों को एकत्र कर सुखाएं और बच्चों को इसका चूर्ण खिलाएं। माना जाता है कि ये बीज प्रोटीनयुक्त होते है और उत्तम स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं। दरअसल, ये बेहद गुणकारी और शक्तिवर्धक होते हैं।

3. डांग- गुजरात के आदिवासी मानते है कि बच्चों को रोजाना सुबह और शाम 4-4 चम्मच अंगूर के रस का भोजन के बाद सेवन कराया जाए तो बुद्धि और स्मरण शक्ति का विकास होता है। साथ ही, बच्चों को चुस्त दुरूस्त रखने में भी मदद करता है।

4. पातालकोट में आदिवासी बच्चों के शारीरिक विकास के लिए चौलाई या पालक की भाजी का सेवन करवाते हैं, साथ ही इसकी पत्तियों के रस का सेवन भी करवाते हैं। इन आदिवासियों की मानी जाए तो ये पौधे बहुत गुणकारी होने के साथ-साथ शरीर को शक्ति भी देते हैं।

5. प्याज और गुड़ का सेवन करने की सलाह गुजरात के डांगी आदिवासी देते है। इन आदिवासियों की मानी जाए तो बच्चों को खाने के साथ लगभग हर दिन प्याज और गुड़ दिया जाना चाहिए ताकि वे बलवान बनें।

6. सिंघाडा बच्चों के शरीर को शक्ति प्रदान करता है और खून बढ़ाता है। सिंघाड़े में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाईड्रेट, फास्फोरस, लोहा, खनिज तत्व, विटामिन, स्टार्च और मैंग्नीज जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। आदिवासी हर्बल जानकारों के अनुसार कच्चे हरे सिंघाडा खाने से बच्चों के शरीर में तेजी से ऊर्जा मिलती है और स्मरण शक्ति में भी इजाफा होता है।

7. कहा जाता है कि फराशबीन बच्चों की दिमागी क्षमता व शारीरिक शक्ति को बढ़ाती है। लंबी बीमारी के बाद शरीर कमजोर हो जाने पर फलियों का आधा से एक गिलास रस नियमित रूप से सात दिनों तक पीने पर शरीर में शक्ति का पुन: संचार होने लगता है।

Sunday, 17 July 2016

चना अपने पोषक तत्वों की वजह से सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, सोडियम और सेलेनियम होता है। आप इसे भिगोकर और सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। अंकुरित चने विटामिन और बी कॉम्प्लेक्स का अच्छा स्रोत हैं। चने से आपको भरपूर ऊर्जा मिलती है और आपका पाचन तंत्र भी सही बना रहता है। इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ यह हैं:



चेहरे पर रोनक लाता है- चने के द्वारा मुँहासे, दाने, सूजन और खुजली जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए चना पाउडर यानी बेसन को दूध या दही में मिलाकर चेहरे पर लगायें। इस पेस्ट को सिर में लगाने से बालों का गिरना कम और उन्हें मज़बूत किया जा सकता है।

motapa kam karne in hindi chana:

ऊर्जा का अच्छा स्रोत- चने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है, इसलिए इसे घोड़ों को भी खिलाया जाता है। इसमें प्रोटीन होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। मेथियोनाइन (Methionine) कोशिकाओं के समुचित कार्य में लाभकारी है। सुबह एक कटोरी चने खाने से आपको दिनभर सक्रिय रहने में मदद मिलती है।

एनीमिया के इलाज में सहायक- एनीमिया के लिए शरीर में आयरन की कमी ज़िम्मेदार होती है। चने में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है। हीमोग्लोबिन कंट्रोल करने के लिए आप भीगे हुए चने में एक चम्मच शहद मिलाकर खा सकते हैं।


पेट का मोटापा कम करने के उपाय:


पाचन तंत्र में सहायक- पाचन तंत्र के सही ना होने पर आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। चने के रिज़िस्टेंट स्टार्च (resistant starch) गुण पाचन को सही बनाकर कब्ज़ जैसी समस्या से कुछ हद तक राहत मिलती है। इसके सैपोनिंस (saponins) यौगिक से आपके पेट को साफ़ रखने में मदद मिलती है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा- चने से केवल आपके शरीर को ताकत ही नहीं मिलती बल्कि इससे ग्लूकोज की मात्रा कम करने में भी मदद मिलती है। इसलिए ये डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा होता है। रोजाना एक मुट्ठी चना खाने से आपको ग्लूकोज और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।

Categories

Powered by Blogger.

Social Icons

.

Featured Posts

.

Follow us Facebook

Health Beauty Tips

Popular Posts