हम क्यों मनाते हैं बाल दिवस ? | Happy Children Day 2017

Showing posts with label Pimple. Show all posts
Showing posts with label Pimple. Show all posts

Monday, 5 September 2016

आपके खूबसूरत चेहरे पर अगर झाईयां हैं, तो कहीं ना कहीं यह आपके आत्मविश्वास को भी प्रभावित करती हैं। आंखों के इर्द-गिर्द या फिर चेहरे पर झाइयां आपके सौंदर्य को प्रभावित करती हैं।


चेहरे पर पड़ने वाली झाइयों का कारण आपके पेट में गड़बड़ी या हार्मोंस में असंतुलन हो सकता है। हालांकि झाइयों से मुक्ति पाने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। लेकिन कभी-कभी यह झाइयां समय के साथ ठीक भी हो जाती हैं। चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए आप घरेलू उपचार भी अपना सकती हैं। आइए जानें चेहरे की झाइयों से मुक्ति पाने के लिए क्या करें।




1) झाइयों से बचने के लिए जरूरी है कि आप तेज धूप से बचें। जब भी आप धूप में निकले तो छतरी का इस्तेमाल करें और अपनी आंखों को बचाएं।

2) धूप में घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाएं।

3) घरेलू उपाय अपनाते हुए आप घर में ही स्क्रब कर सकती हैं। स्क्रब के लिए जौ के आटे में दही, लेमन जूस और मिंट जूस मिलाकर चेहरे पर 2 से 3 मिनट तक मलें और लगभग 5मिनट के बाद चेहरा धो लें।

4) चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए आप नींबू, हल्दी और बेसन का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।



5) अनिंद्रा भी झाइयों का कारण हो सकती है । इसीलिए आपकी नींद पूरी होना भी जरूरी है, इसके लिए आप समय पर सोएं और समय पर उठें।

6) रात को सोने से पहले चेहरे को जरूर धोए, ऐसा करने से झाइयां भी दूर होंगी और चेहरे की गंदगी भी दूर होगी।

7) रात को सोने से पहले मलाई में बादाम पीसकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें और ऐसे ही सो जाएं और सुबह उठकर बेसन से चेहरा धो लें।

8) सेब का गूदा या फिर पपीते के पल्प को चेहरे पर मलने से भी झाइयां दूर होती हैं।

9) बादाम, नींबू और मलाई का पेस्ट या फिर तुलसी की पत्तियों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से झाइयों को दूर करने में मदद मिलती हैं।

10) प्रतिदिन ताजा टमाटर काटकर, उसके रस से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से झाईयां दूर होती हैं है।

11) चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए आपका अंदरूनी स्वस्थ रहना जरूरी है ऐसे में आपको कम से कम रोजाना 10 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए।

12) प्रतिदिन बिना मसाले का एक गिलास गाजर का रस पीने से झाइयां दूर होती है।

13) स्वस्थ रहने के लिए आपको दूध, दही, हरी सब्जियां, सेब और सलाद इत्यादि अपने खाने में शामिल करना चाहिए।

Saturday, 16 July 2016

नींबू में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो बैक्टीरिया के संक्रमण को बढ़ने नहीं देता. ऐसे में इन उपायों को अपनाकर आप मुंहासों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं…

Pimple se chhutkara pane ka upay:

1. नींबू का रस:
एक कटोरी में नींबू का रस ले लें. उसमें रूई का एक टुकड़ा डालकर उसे निचोड़ लें और इसे मुंहासों से प्रभावित स्थान पर लगाएं. इसे त्वचा पर 10 मिनट तक लगा रहने दें.


उसके बाद इसे पानी से धो लें और साफ तौलिए से हल्के हाथों से पोंछ लें. इस प्रक्रिया को हर रोज दिन में दो बार दोहराएं. कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा.

2. नींबू और चना:
एक कटोरी में चने का पाउडर ले लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं. इन्हें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे मुंहासों से प्रभावित स्थान पर लगाकर कुछ मिनट के लिए

छोड़ दें. उसके बाद इस हिस्से को गुनगुने पानी से धो लें और त्वचा को साफ तौलिए से पोंछ लें. अगर इसके बाद त्वचा में रूखापन महसूस हो तो मॉइश्चराइजर लगा लें.

3. नींबू का रस और शहद:
एक कटोरी में नींबू का रस और शहद ले लें और अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण को मुंहासों से प्रभावित स्थान पर लगाएं और पांच मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद पानी

से साफ करके तौलिए से पोंछ लें. इस उपचार को दिन में एक बार करने से बहुत फायदा होगा.
4. नींबू और दही:
एक कटोरी में नींबू का रस और दही लें और अच्छी तरह मिला लें. इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं. कुछ मिनट ऐसे ही रहने दें और उसके बाद चेहरे को हल्के

गुनगुने पानी से धो लें. इस उपाय को नियमित रूप से करने पर मुंहासों की समस्या दूर हो जाएगी.

Categories

Powered by Blogger.

Social Icons

.

Featured Posts

.

Follow us Facebook

Health Beauty Tips

Popular Posts