हम क्यों मनाते हैं बाल दिवस ? | Happy Children Day 2017

Showing posts with label बुखार (fever). Show all posts
Showing posts with label बुखार (fever). Show all posts

Saturday, 24 September 2016

डेंगू और चिकनगुनिया का किचन में मौजूद है इलाज:

आजकल डेंगू और चिकनगुनिया तेजी से अपने पांव पसार रहा हैं। ऐसे में हर कोई खुद को सुरक्षित रखना चाहता है। इस बीमारी में बुखार से छुटकारा पाना इतना आसान नहीं है। इस दौरान मरीज के जोड़ों में दर्द और सिर में भी दर्द रहता है। साथ ही प्लेटलेट्स काफी कम हो जाते हैं। घर में भी कुछ ऐसी असरदार चीजें मौजूद हैं जो इनसे लड़ने में आपकी मदद कर सकती हैं।



  • डेंगू के बुखार से राहत पाने के लिए नारियल पानी खूब पिएं। इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे मिनरल्स और एलेक्‍ट्रोलाइट्स शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

  • तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को पिएं। ऐसा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इसे दिन में चार बार पी कर सकते हैं।

  • डेंगू के बुखार में मेथी की पत्तियां उबालकर चाय बनाकर पिएं। ऐसा करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और डेंगू का वायरस दूर होता है।

  • पपीते के पत्ते भी काफी असरदार हैं। इसमें मौजूद पपेन शरीर के पाचन को सही रखता है। इसका जूस पीने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं।

  • तुलसी के पत्तों के साथ काली मिर्च को पानी में उबाल लें और पिएं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और यह एंटी बैक्टीरियल की तरह काम करता है।
  • डेंगू और चिकनगुनिया का किचन में मौजूद है इलाज | चिकनगुनिया का रामबाण इलाज | Dengue and Chikungunya treated in kitchen

Friday, 16 September 2016

टाइफाइड के घरेलू उपचार:

टाइफाइड एक खतरनाक बीमारी है, इस बीमारी में तेज बुखार आता है, जो कई दिनों तक बना रहता है। यह बुखार कम-ज्यादा होता रहता है, लेकिन कभी सामान्य नहीं होता।


टाइफाइड का इन्फेक्शन होने के एक सप्ताह बाद रोग के लक्षण नजर आने लगते हैं। कई बार दो-दो माह बाद तक इसके लक्षण दिखते हैं। टाइफाइड और बुखार का घरेलू इलाज से बचाव किया जा सकता है।



बुखार से बचाव के घरेलू इलाज-

 

  1. •    पान का रस, अदरक का रस और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम पीने से आराम मिलता है।
  2. •    यदि जुकाम या सर्दी-गर्मी में बुखार हो तो तुलसी, मुलेठी, गाजवां, शहद और मिश्री को पानी में मिलाकर काढा बनाएं और पीएं। इससे जुकाम सही हो जाता है और बुखार भी जल्द ही उतर जाता है।
  3. •    गर्मी के मौसम में टायफायड होने पर लू लगने के कारण बुखार होने का खतरा रहता है। ऐसे में आप कच्चे आम को आग या पानी में पकाकर इसका रस पानी के साथ मिलाकर पीएं।
  4. •    जलवायु परिवर्तन की वजह से बुखार होने तुलसी की चाय पीने से आराम मिलता है। इसके लिए 20 तुलसी की पत्तियां, 20 काली मिर्च, थोड़ी सी अदरक, जरा सी दालचीनी को पानी में डालकर खूब खौलाएं। अब इस मिश्रण को आंच से उतारकर छानें और इसमें मिश्री या चीनी मिलाकर गर्म-गर्म पीएं।
  5. •    तुलसी और सूर्यमुखी के पत्तों का रस पीने से भी टायफायड बुखार ठीक होते हैं। करीब तीन दिन तक सुबह-सुबह इसका प्रयोग करें। टायफायड के अलावा, बुखार के कई और कारण भी हो सकते हैं,  ऐसे में कुछ बातों का रखें ख्याल
  6. •    बुखार में रोगी को अधिक से अधिक आराम की जरूरत होती है। भोजन का खास ख्याल रखें। बुखार होने पर दूध, साबूदाना, चाय, मिश्री आदि हल्की चीजें खाएं। मिश्री का शर्बत, मौसमी का रस, सोडा वाटर और कच्चे नारियल का पानी जरूर पीये।
  7. •    पानी खूब पीएं और पीने के पानी को पहले गर्म करें और उसे ठंडा होने के बाद पीये। अधिक पानी पीने से शरीर का जहर पेशाब और पसीने के रूप में शरीर से बाहर निकल जाता है।
  8. •    लहसुन की कली पांच से दस ग्राम तक काटकर तिल के तेल में या घी में तलकर सेंधा नमक डालकर खाने से सभी प्रकार का बुखार ठीक होता है।
  9. •    तेज बुखार आने पर माथे पर ठंडे पानी का कपड़ा रखें तो बुखार उतर जाता है,और बुखार की गर्मी सिर पर नहीं चढ़ती है।
  10. •    फ्लू में प्याज का रस बार-बार पीने से बुखार उतर जाता है,और कब्ज में भी आराम मिलता है।
  11. •    पुदीना और अदरक का काढ़ा पीने से बुखार उतर जाता है। काढ़ा पीकर घंटे भर आराम करें, बाहर हवा में न जाएं।

घरेलू दवाओं से यदि आपको आराम न मिले, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उसके निर्देशानुसार इलाज करवाएं।
टाइफाइड बुखार से बचाव के लिए घरेलू इलाज | Home treatment to prevent typhoid fever | टाइफाइड का आयुर्वेदिक उपचार,  वायरल बुखार से पाएं छुटकारा

Friday, 2 September 2016

Gharelu nuskhe for fever in hindi:

बुखार आना सामान्य बात है। बदलते मौसम में बच्चों से लेकर बड़े तक बुखार की चपेट में आ जाते हैं। और ये बुखार मलेरिया और वायरल फीवर के नाम से जाने जाते हैं।

कई बार हल्का बुखार होने पर भी लंबे समय तक बना रहता है। जिसकी वजह से शरीर अचानक से कमजोर हो जाता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

इसका इलाज है नमक। कैसे आप नमक के इस्तेमाल से इस गंभीर बुखार से राहत और आराम पा सकते हैं। आपकी वैदिक वाटिका आपको बताएगी।


नमक का प्रयोग बुखार भगाने में
बुखार को खत्म करने के लिए आप भुने हुए नमक का इस्तेमाल करें।
भुना नमक बनाने का तरीका
खाना बनाने वाले साधे नमक को तवे में डालकर हल्की आंच पर तब तक सेकें जब तक इसका रंग भूरा व काला न हो जाए। अब इसे ठंडा कर लें। और किसी शीशी में भर कर रख दें।
कैसे करे इस्तेमाल

जब कभी आपको या आपके परिवार में से किसी को बुखार आ रहा हो तो। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच इस नमक को डालकर पीएं। और जब बुखार उतर गया हो फिर से एक बारी गर्म पानी में एक चम्मच इस नमक को डालकर पीएं। एैसा करने से बुखार वापस पलट कर नहीं आता है।

ये उपाय आप खाली पेट करें। और इसके आधे घंटे तक कुछ न खाएं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि रोगी को किसी भी तरह ठंड नहीं लगनी चाहिए।

चेतावनी
जिन लोगों को हाई ब्लडपे्रशर और दिल की समस्या हो वे इस उपाय को न अपनाएं।
क्या करें यदि बुखार सादा हो

  • रोगी को यदि प्यास अधिक लग रही हो तो उसे गर्म पानी को ठंडा करके पिलाएं।
  • बुखार आने पर रोगी को दलिया, खिचड़ी और चाय देते रहें।
  • बुखार होने पर करेले की सब्जी जल्दी फायदा करती है।
  • दाल का सूप पीते रहने से बुखार में राहत मिलती है।
  • बुखार में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • बुखार को हल्के में न लें। यदि इन उपायों से बुखार न उतर रहा हो तो बिना देर किए रोगी को डाक्टर के पास ले जाएं।


नमक का ये आसान प्रयोग कर देगा हर तरह के बुखार की छुट्टी | बुखार का घरेलू उपाय | gharelu nuskhe for fever in hindi

Categories

Powered by Blogger.

Social Icons

.

Featured Posts

.

Follow us Facebook

Health Beauty Tips

Popular Posts