हम क्यों मनाते हैं बाल दिवस ? | Happy Children Day 2017

Showing posts with label desi nuskhe. Show all posts
Showing posts with label desi nuskhe. Show all posts

Saturday, 1 July 2017

पपीते से त्वचा के काले धब्बे  को कैसे करे साफ?

कच्‍चे पपीते में एंजाइम होता है, जिसे रेगुलर त्‍वचा पर लगाने से बाल की जड़ कमजोर पड़ जाती है और धीरे धीरे बाल आना बंद हो जाते हैं।
यह फल बीएचएए के जरिए त्वचा की गंदगी और तेल को भी हटाता है, जो कि मुहांसे का मुख्य कारण है।
कच्‍चा पपीता, हल्‍दी, बेसन , शहद और ऐलोवेरा


त्वचा पर काले धब्बे तथा अनचाहे बालो से मुक्ति:



इस पैक को बनाने के लिये कच्‍चे पपीते के कुछ टुकडे़ ले कर पीस लें। फिर इसमें शहद, अलोवेरा का पल्‍प, 1 चुटकी हल्‍दी और बेसन मिक्‍स करें। इस पेस्‍ट को लगाएं और सूखने दें। फिर इसे धीरे धीरे मसाज़ करते हुए निकालें।
इसके बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें।
ऐसा कुछ ३-४ दिन लगातार करते रहे ..फिर सप्ताह में एक बार करे |
मात्रा -- जितनी जगह पर लगाना हो उसके अनुसार कम ज्यादा करे ..
पपीता +शहद+एलोवेरा बराबर मात्र में , हल्दी व् बेसन आधा-आधा चम्मच

अनचाहे बालों से हमेशा के लिए छुटकारा

अनचाहे बाल आयुर्वेद, चेहरे के बाल कैसे हटाए, अनचाहे बालों से मुक्ति, फेस के बाल खत्म करना
चेहरे पर बाल आना, अपर लिप के बाल हटाने के उपाय

kale daag mitane ke upay, daag dhabbe hatane ke tips, chehre ke daag dhabbe hatane ke gharelu upay
chehre ke daag dhabbe hatane ke upay, daag hatane ka tarika

Wednesday, 28 June 2017

Make Yourself Beautiful Just in Few Minutes:

डार्क स्पॉट, फ्रेकल्स और बेजान त्वचा! मौसम के बदलाव के कारण त्वचा ने न जाने ऐसी कितनी समस्याएं झेली होंगी। लेकिन अब समय है उनसे निपटने और खोई हुई रंगत वापस पाने का।


एक हफ्ते में पाएं बेजान स्किन में जान:

● जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, स्किन टोन भी बदलती जाती है। झाइयां, रूखी त्वचा और डार्क स्पॉट साफनजर आने लगते हैं और त्वचा उतनी साफऔर गोरी नहीं रह जाती। उस पर सीजन का असर भी होता है। विंटर में सनस्क्रीन क्रीम शायद ही कोई इस्तेमाल करता है। साथ ही खुली ठंडी हवाएं त्वचा की ऊपरी परत को काफी हद तक नुकसान पहुंचाती हैं। कॉम्प्लेक्शन डल कर देती हैं। सामान्य और रूखी त्वचा पर खास तौर पर इनका असर होता है। इसलिए अगर आप अपनी रंगत को निखारना चाहती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट अंबिका पिल्लै की ये ट्रिक्स अपनाइए और खोई हुई रंगत वापस पाइए।



1) सनब्लॉक :-
गोरी रंगत पाने का सबसे आसान उपाय है रोज सनब्लॉक का इस्तेमाल। इसलिए ऐसा मॉयस्चराइजर लें जिसमें एसपीएफ 15 या उससे भी अधिक हो। सुबह चेहरा धोने के बाद इसे लगाना न भूलें। सनब्लॉक न सिर्फ आपकी त्वचा को डार्क होने से बचाता है, नुकसानदेह यूवी किरणों से त्वचा के कैंसर और आकस्मिक झुर्रियों से भी बचाता है। अपने हाथों पर भी सनब्लॉक जरूर लगाएं।
2) एक्सफोलिएट :-
हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएशन से त्वचा के डेड सेल्स निकल जाते हैं और वह गोरी-चमकदार हो जाती है। 2 टेबल स्पून ओटमील में 2 टेबल स्पून ब्राउन शुगर व 1/4 कप दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इससे गोलाई में घुमाते हुए स्क्रब करें। धोकर मॉयस्चराइजर लगाएं।
3) मास्क पॉवर :-
गोरी रंगत पाने के लिए घर पर यह मास्क तैयार करें-चंदन पाउडर+नीबू का रस+टमाटर का रस+खीरे का रस बराबर मात्रा में लेकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाकर सूखने दें। धोकर मॉयस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा की नमी बरकरार रहे।

चेहरे पर चमक लाने के उपाय
चमकदार चेहरे के लिए
चेहरे पर अनचाहे बाल हटाने के उपाय
चेहरे की देखभाल कैसे करे
गुलाब जल के उपयोग
चेहरे की सुन्दरता के लिए
चेहरे पर चमक लाने के लिए योग
चेहरे को गोरा करने के घरेलू उपाय

Tuesday, 27 June 2017

आज हम 8 ऐसी बुरी आदतों के बारे में बात करेंगे, जिनमें से ज्यादातर बुरी आदतों को हम लगभग हर दिन दोहराते हैं. और ये आदतें हमें लगातार नुकसान पहुंचाती है. इन आदतों को सुधारकर हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं.



समय बर्बाद करना – ज्यादातर लोग अपने समय को लेकर सतर्क नहीं रहते हैं और इस कारण वे हर दिन गैर जरूरी कामों में अपने कई घंटे बर्बाद कर देते हैं. और यह बुरी आदत ढेरों लोगों में पाई जाती है.


Health के लिए समय नहीं निकालना – हमलोग स्वस्थ्य तो रहना चाहते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकालते हैं. अगर आप स्वास्थ्य के लिए समय निकालेंगे, तो आने वाले समय में कई परेशानियों से बचेंगे.
Internet – इन्टरनेट हमारे जीवन को सरल बनाने के लिए है, लेकिन कुछ लोग इन्टरनेट का उपयोग
अपना समय बर्बाद करने के लिए करते हैं. हमें इन्टरनेट का उपयोग जरुर करना चाहिए लेकिन यह भी
ध्यान देना चाहिए कि इसका हमारे जीवन पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े.
दूसरों की जिंदगी में बेवजह दखल देना – बहुत सारे लोगों की बुरी आदत होती है कि वे Directly या Indirectly दूसरों की जिंदगी में दखल देते रहते हैं. यह आदत न तो आपके लिए अच्छी है और न
सामने वाले व्यक्ति के लिए.
अपनी बुराइयाँ दूर न करना – ज्यादातर लोग अपनी बुराई देखने की कोशिश हीं नहीं करते हैं. और बहुत कम लोग अपनी बुराई दूर करने की कोशिश करते हैं. याद रखिए आप अपनी बुराइयों को दूर किए बिना अपनी जिंदगी को बेहतर नहीं बना सकते हैं.
खुद को बेहतर बनाने के लिए कोशिश न करना – हम में से ज्यादातर लोगों की समस्या यह है कि हम अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के ख्वाब तो देखते हैं लेकिन अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कुछ नहीं करते हैं.
अपने से कमजोर पर ताकत दिखाना – लगभग हर इन्सान की यह कमजोरी होती है कि वह अपने मन की भड़ास अपने से कमजोर व्यक्ति पर निकलता है.
सोचना बहुत ज्यादा पर करना कुछ भी नहीं – बहुत सारे लोग बहुत सारी चीजें सोचते हैं लेकिन करते
कुछ नहीं इसी कारण से वो अपने जीवन में कोई खास उपलब्धि न प्राप्त कर पाते हैं.

Tuesday, 4 April 2017

पपीता खाना यूं तो हर किसी के लिए फायदेमंद हैं. लेकिन इसके कुछ खास फायदे भी हैं जानिए, पपीता और उसकी पत्तियों को खाने से आप किन बीमारियों से बच सकते हैं.


  • जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हो अगर वे रोजाना एक कटोरी पपीता खाएंगे तो उनका हाजमा ठीक रहेगा.

  • कच्चा पपीता खाने के भी कई फायदे हैं. ये प्रोटीन डायजेशन माना जाता है यानी जिन लोगों को चना, राजमा या दालें हजम नहीं होती उन्हें थोड़ा सा कच्चा पपीता सलाद के तौर पर खाना चा‍हिए. इससे उनमें प्रोटीन की कमी नहीं होगी.कच्चा पपीता छोटे बच्चों को नहीं देना चाहिए क्योंकि बच्चों का पाचन तंत्र कच्चे पपीते को डायजेस्ट नहीं कर पाएगा.

  • पपीते में पाए जाने वाला बीटा कैरोटिन विटामिन ए में तब्दील होता है जो कि स्वस्थ आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं.
  • यदि किसी ने फ्राइड या हैवी खा लिया है तो उसे पपीता खाना चाहिए. पपीते को खाना खाने के बाद भी खाया जा सकता है.
  • गर्भवती महिलाओं को बहुत ज्यादा पपीता नहीं खाना चाहिए.
  • इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो भी पपीता खा सकते हैं. ऐसे लोग यदि रोजाना पपीता खाएंगे उनको कफ, कोल्ड और बुखार जल्दी-जल्दी होना कम हो जाता है.
  • डायबिटीज मरीज भी पपीता खा सकते हैं.

Friday, 25 November 2016

कई ऐसी माएं हैं जो कम दूध होने की वजह से अपने बच्चे को स्तनपान नहीं करा पाती हैं। पारंपरिक रूप से बच्चे के जन्म के बाद, नयी माँ का दूध उतरने के लिए अनुकूल भोजन प्रदान किया जाता है। आज के पोस्ट में, मैं आपको दूध बढ़ाने के लिए १५ सर्वोत्तम आहारों के बारे में बताने वाली हूँ। इन्हें ‘गैलेक्टोगॉग्स’ के रूप में जाना जाता है।


१. लहसुन
लहसुन चावल, लहसुन की चटनी, भुना हुआ लहसुन, लहसुन रसम, तिल के तेल में छौंके हुए लहसुन के रूप में लहसुन के सेवन से माँ का दूध बढ़ने में मदद मिलती है। यदि आपका बच्चा चिड़चिड़ा है तो इसे कम मात्रा में लें। लहसुन पाचन तंत्र की सुचारु क्रियाशीलता में सहायता करता है, गैस दूर करता है और खमीर संक्रमण या छाले से बचाता है।

२. मेथी
मेथी में फायटोएस्ट्रोजन पाया जाता है जो एस्ट्रोजन के समान रसायन होता है। इसमें मौजूद एक प्रमुख तत्व डिओसजेनिन स्तन का दूध बढ़ाने करने में कारगर साबित हुआ है। इसे डोसा/चाय के रूप में लिया जा सकता है या पानी के साथ साबुत निगला जा सकता है। इसे बहुत प्राचीन समय से नयी माँओं के द्वारा प्रयोग किया जाता रहा है। मेथी के दाने आयरन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं।

पढ़ें: गर्भावस्था का ९वां महीना Increase Lactation In New Moms
३. दूध
दूध स्तनपान के दौरान माँ के शरीर से समाप्त होने वाले कैल्शियम की भरपाई करने में सहायता करता है, हाइड्रेट करता है और दूध बढ़ाने में भी मदद करता है।
४. सैजन की पत्तियां
केरल में नयी माँओं को भुजिया/सब्जी के रूप में सैजन की पत्तियां दी जाती हैं। यह दूध का उत्पादन बढ़ाने में सहायता करता है।
५. ब्राउन राइस
यह एक अन्य सर्वोत्तम आहार है जो पर्याप्त दूध उत्पादित कर सकता है। Increase Lactation In New Moms
६. जई
जई में प्रचुर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है और यह दूध के उत्पादन में भी सहायता करता है। नयी माँ के खानपान में जई को प्रतिदिन शामिल किया जा सकता है।
७. पालक
आयरन से भरपूर पालक दूध का उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता कर सकता है।
८. मछली
मेरा पसंदीदा! सार्डिन और सामन नयी माँओं का दूध बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसे करी/काली मिर्च पाउडर के साथ तलकर/ग्रिल के रूप में लिया जा सकता है। मछली को पूर्व प्रसव आहार में भी शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि इसे बच्चों के दिमाग के विकास के लिए अच्छा माना जाता है। Increase Lactation In New Moms

९. लौकी
दूधी या लौकी भी सहायता करता है। लौकी की प्रजाति की सभी सब्जियां दूध के उत्पादन में वृद्धि करती हैं। लौकी को सब्जी, भुजिया, हलवा, खीर आदि के रूप में लिया जा सकता है।
१०. पानी
बहुत सारा पानी हाइड्रेशन में सहायता करता है और नयी माँओं के दूध उत्पादन को बढ़ाता है। प्रत्येक बार स्तनपान कराने से पहले और बाद में माँ को एक गिलास फल का रस या पानी लेना चाहिए।
११. चना
हल्की करी/हमस के रूप में चने का प्रयोग भी किया जा सकता है। प्राचीन मिस्र काल से इसका प्रयोग स्तनपान कराने वाली माँओं के द्वारा किया जाता रहा है।
१२. बादाम
बादाम प्रोटीन और विटामिन ई का प्रचुर स्त्रोत होता है जो दूध उत्पादन में भी सहायता करता है। नयी माएं रात भर भिगाकर रखे गए ३-५ बादाम ले सकती हैं।
पढ़ें: स्ट्रेच मार्क्स के लिए पमार्स कोको बटर फॉर्मूला मसाज क्रीम
१३. तिल का तेल और घी
केरल में, नयी माँओं के लिए भोजन केवल तिल के तेल में तैयार किया जाता है। इसे नयी माँओं में दूध का उत्पादन बढ़ाने वाला माना जाता है। घी पर्याप्त पौष्टिक तत्व प्रदान करता है और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है। यह माँ के दूध के लिए प्रेरक के रूप में भी कार्य करता है। Increase Lactation In New Moms

१४. तिल
तिल में कैल्शियम की उच्च मात्रा मौजूद होती है और यह माँ को बच्चे को अच्छी प्रकार से स्तनपान कराने में सहायता करता है। इसे लड्डू/ चटनी/ साबुत पानी के साथ लिया जा सकता है।
१५. सोआ बीज, अजवाइन/जीरा और सौंफ भी दूध बढ़ाने वाले आहार हैं।

Wednesday, 16 November 2016

आपका बच्चा बेवजह आपा खोए, हर समय सक्रिय रहे, फोकस न कर पाए, स्कूल में असामान्य हरकत करे, हर समय बोले या दूसरों को न बोलने दे तो विशेषज्ञ की सलाह लें क्योंकि यह एडीएचडी यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपर एक्टिविटी डिसऑर्डर हो सकता है। इसकी जांच के  लिए कई तरह के ब्लड टेस्ट व हार्मोनल टेस्ट होते हैं। खानपान में गड़बड़ की पड़ताल कर मनोवैज्ञानिक उपचार किया जाता है। 



आधुनिक जीवनशैली का असर बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास की प्रक्रिया पर भी पड़ रहा है। खेल के मैदान का स्थान प्ले स्टेशन ने ले लिया है। शिक्षा से लेकर खेलकूद तक हर क्षेत्र में उन पर प्रतियोगिताओं में आगे निकलने का दबाव पड़ रहा है।

बच्चो का गुस्सा शांत करने के तरीके:


खासतौर पर शहरों के एकल परिवारों में माता-पिता यदि दोनों वर्किंग हैं, तो बच्चे अकेलेपन से भी जूझ रहे हैं। इन सब कारणों से बच्चों में चिड़चिड़ापन और जल्दी गुस्सा एक आम समस्या हो गई है। आमतौर पर माता-पिता इसे बच्चे की बदतमीजी और नादानी का नाम देकर नजरअंदाज कर देते हैं।

जाने बच्चे में गुस्सा आने की वजह क्या, और इस से कैसे बचा जा सकता है ?


मनोचिकित्सक कहते हैं, माता-पिता को बच्चे की गलत आदतों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। उसके कारणों को जानने की कोशिश करनी चाहिए। संभव है कि खेलकूद न कर पाने या स्कूल में कोई विषय न समझ आने के कारण या फिर दोस्तों के बीच झगड़ा व नाराजगी के कारण बच्चा चिड़चिड़ा व्यवहार कर रहा हो। माता-पिता की अटेंशन पाने के लिए भी बच्चा छोटी बातों पर गुस्सा होने लगता है।जानते हैं इसके बारे में।

दूसरों के सामने डांटें नहीं, अकेले में समझाएं 
आमतौर पर माता-पिता हाइपरएक्टिव बच्चे के स्वभाव को बद्तमीजी मानकर बार-बार दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने डांटते-फटकारते रहते हैं। लंबे समय तक ऐसा करना बच्चे की मानसिकता, आत्मविश्वास और दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ उनके व्यवहार पर नकारात्मक असर डालता है। बच्चे के आसपास ऐसा माहौल बनाने का प्रयास करें, जिससे बच्चा अपनी हाइपरएक्टिविटी से बाहर आ सके। यदि बच्चे को किसी काम से रोकना है तो उसे दूसरों के सामने न डांटकर अकेले में समझाएं।

माना कि आपके पास कई तरह की जिम्मेदारियां और तनाव हैं, पर जरूरी होगा कि अपने गुस्से, चिड़चिड़ापन और चिंताओं पर नियंत्रण रखें। खुद को चिंतामुक्त रखने के लिए बाहर घूमना या अन्य मनोरंजन के तरीके ढूंढ़ें। बच्चे को अपनी चिंताओं के लिए दोष न दें। सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास करें।

कैसा रखें अपना व्यवहार
हाइपरएक्टिव बच्चे की हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। नियमित रूप से उसकी स्कूल टीचर से मिलते रहें। इससे बच्चे के व्यवहार को समझने में मदद मिलेगी। टीचर को वजह बताते हुए बच्चे को आगे वाली सीट पर बिठाने का अनुरोध भी कर सकते हैं। यदि बच्चे को ब्लैकबोर्ड पर कुछ लिखने के काम या किताबों को दूसरे बच्चों में वितरित करने में व्यस्त रखा जाए तो उनकी हाइपरएक्टिविटी पर काबू पाया जा सकता है।

बच्चे को वश में करने का टोटका:

हाइपरएक्टिव बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खेलकूद और बाहरी एक्टिविटीज में व्यस्त रखना जरूरी होता है। बच्चे को डांस या आर्ट क्लास में भेज सकते हैं। समय-समय पर उन्हें आउटडोर गेम्स खेलने के लिए बाहर ले जाना भी अच्छा है। इससे बच्चे की अतिरिक्त शारीरिक ऊर्जा व्यय होगी और आत्म अभिव्यक्ति व सामाजिक व्यवहार की समझ भी विकसित होगी।

बच्चा यदि ज्यादा हाइपरएक्टिव है तो बच्चे की मन:स्थिति का विश्लेषण करने के लिए मनोरोग विशेषज्ञ की सलाह लें। हाइपरएक्टिव बच्चों के लक्षण एडीएचडी (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसॉर्डर) से काफी मिलते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों में एडीएचडी की समस्या 3-7% तक देखी गई है। इससे न केवल बच्चे के आत्मसम्मान पर प्रभाव पड़ता है, बल्कि आसपास के लोगों के साथ उनके संबंध भी प्रभावित होते हैं। 

एडीएचडी एक दिमागी जैविक बीमारी है, जिसका इलाज दवाओं द्वारा किया जा सकता है। ऐसे में बच्चे को विशेष रूप से शिक्षा तथा थेरेपी दी जाती हैं, ताकि बच्चा अपने क्रोध व अतिसक्रियता पर नियंत्रण करना सीख सके।

Monday, 14 November 2016

यह गरम मसाला तो है ही यह पाचन, वातहर, स्तंभण, गर्भाशय उत्तेजक, गर्भाशय संकोचक एवं शरीर उत्तेजक है। दालचीनी का तेल उत्तेजक है। दालचीनी सुगंधित, पाचक, उत्तेजक, और बैक्टीरियारोधी है। यह पेट रोग, इंफ्यूएंजा, टाइफाइड, टीबी और कैंसर जैसे रोगों में उपयोगी पाई गई हैं।दालचीनी का तेल बनता है। दालचीनी, साबुन, दांतों के मंजन, पेस्ट, चाकलेट, सुगंध व उत्तेजक के रूप में काम में आती है। 


Health Benefits of Dalchini:

  • चाय, काफी में दालचीनी डालकर पीने से स्वादिष्ट हो जाती है तथा जुकाम भी ठीक हो जाता है।
  • - दालचीनी का तेल दर्द, घावों और सूजन को नष्ट करता है।
  • - दालचीनी को तिल के तेल, पानी, शहद में मिलाकर उपयोग करना चाहिए। दर्द वाले स्थान पर मालिश करने के बाद इसे रातभर रहने देते है। मालिश अगरदिन में करें तो 2-3 घंटे के बाद धोएं।
  • - दालचीनी त्वचा को निखारती है तथा खुजली के रोग को दूर करती है
  • - दालचीनी सेहत के लिए लाभकारी है। यह पाचक रसों के स्त्राव को भी उत्तेजित करती है। दांतों की समस्याओं को दूर करने में भी यह उपयोगी है।
  • - रात को सोते समय नियमित रूप से एक चुटकी दालचीनी पाउडर शहद के साथ मिलाकर लेने से मानसिक तनाव में राहत मिलती है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
  • - दालचीनी का नियमित प्रयोग मौसमी बीमारियों को दूर रखता है।
  • - ठंडी हवा से होने वाले सिरदर्द से राहत पाने के लिए दालचीनी के पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर माथे पर लगाएं।
  • - दालचीनी पाउडर में नीबू का रस मिलाकर लगाने से मुंहासे व ब्लैकहैड्स दूर होते हैं।
  • - दालचीनी, डायरिया व जी मिचलाने में भी औषधी के रूप में काम में लाई जाती है।
  • - मुंह से बदबू आने पर दालचीनी का छोटा टुकड़ा चूसें। यह एक अच्छी माउथ फ्रेशनर भी है।
  • - दालचीनी में एंटीएजिंग तत्त्व उपस्थित होते हैं। एक नीबू के रस में दो बड़े चम्मच जैतून का तेल, एक कप चीनी, आधा कप दूध, दो चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पांच मिनट के लिए शरीर पर लगाएं। इसके बाद नहा लें, त्वचा खिल उठेगी।
  • - दालचीनी पाउडर की तीन ग्राम मात्रा सुबह-शाम पानी के साथ लेने पर दस्त बंद हो जाते हैं
  • - आर्थराइटिस का दर्द दूर भगाने में शहद और दालचीनी का मिश्रण बड़ा कारगर है। 
  • -गंजेपन या बालों के गिरने की समस्या बेहद आम है। इससे छुटकारा पाने के लिए गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाएं।
  • - एक चम्मच दालचीनी पाउडर और पांच चम्मच शहद मिलाकर बनाए गए पेस्ट को दांत के दर्द वाली जगह पर लगाने से फौरन राहत मिलती है।
  • - सर्दी जुकाम हो तो एक चम्मच शहद में एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर दिन में तीन बार खाएं। पुराने कफ और सर्दी में भी राहत मिलेगी।
  • - पेट का दर्द-शहद के साथ दालचीनी पाउडर लेने पर पेट के दर्द से राहत मिलती है। 
  • - खाली पेट रोजाना सुबह एक कप गरम पानी में शहद और दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से फैट कम होता है। इससे मोटे से मोटा व्यक्ति भी दुबला हो जाता है।

दालचीनी के अद्भुत स्‍वास्‍थ्‍य लाभ:


मधुमेह के रोगियों के लिए :
दालचीनी मधुमेह को सन्तुलित करने के लिए एक प्रभावी ओषधि है, इसलिए इसे गरीब आदमी का इंसुलिन भी कहते हैं।

यह शरीर में रक्त शर्करा को भी नियंत्रण में रखता है। जिन लोगों को मधुमेह नहीं है वे इसका सेवन करके मधुमेह से बच सकते हैं। और जो मधुमेह के मरीज हैं वे इसके सेवन से ब्लड शुगर को कम कर सकते है।

सावधानी:- दालचीनी अल्प मात्रा में लें, इसे अधिक मात्रा में लेने से हानि हो सकती है। रोजाना थोड़ा-थोड़ा हीं सेवन करें। दालचीनी का सेवन करने से पहले आप अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।

सेवन विधि:-
• 1 कप पानी में 1 छोटा चमच दालचीनी पाउडर को उबालकर, छानकर रोजाना सुबह पियें। इसे कॉफी में भी मिलाकर पी सकते हैं। इसे सेवन करने से मधुमेह में लाभ होगा। 
• रोज तीन ग्राम दालचीनी लेने से न केवल रक्त शर्करा की मात्रा कम होती है, बल्कि सही से भूख भी लगती है। 
• दालचीनी को पीसकर चाय में चुटकी भर मिलाकर रोज दिन में दो तीन बार पीएं। इससे मधुमेह की बीमारी में आराम मिलेगा। 
• दालचीनी और पानी के घोल के प्रयोग से रक्त में शर्करा के स्तर में कमी आ जाती है।
हृदय एवं हृदय-रोग:
शहद और दालचीनी के पाऊडर का पेस्ट बनाएँ और घी या जेली के स्थान पर इसे रोटी पर चुपड़कर खाएँ. इससे आपकी धमनियों में कॉलेस्ट्रोल जमा नहीं होगा और स्वस्थ लोग अगर इसका सेवन करें तो हार्ट-अटेक की सँभावना से सदैव बचे रहेंगे. जिन लोगों को एक बार हार्ट-अटेक का दौरा पड़ चुका है अगर वे इस प्रयोग को करेंगे तो अगले हार्ट अटेक से बचे रहेंगे. इसका नियमित उपयोग करने से साँस फूलने की कठिनाई दूर होती है तथा हृदय की धडकन में शक्ति का समावेश होता है.

जोड़ एवं संधिवात रोग:
संधिवात के रोगी को दो बड़े चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच दालचीनी का पाऊडर एक गिलास मामूली गर्म जल के साथ सुबह-शाम सेवन कराएँ. साथ ही नाश्ते से पूर्व एक बड़ा चम्मच शहद और आधा छोटा चम्मच दालचीनी के पाऊडर का मिश्रण, गरम पानी के साथ देवें. इस प्रयोग से केवल एक सप्ताह में ही रोगी संधिवात के दर्द से करीब-करीब मुक्त हो जाता है. एक महीने के प्रयोग से तो ऐसे रोगी, जो संधिवात की वजह से चलने फिरने में असमर्थ हो गये हों, वे भी चलने फिरने लायक हो जाते हैं.

मूत्राशय का संक्रमण:
यूरिनरी-ब्लेडर में इन्फ़ेक्शन होने पर दो बड़े चम्मच दालचीनी का पाऊडर और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर गरम पानी के साथ देने से मूत्रपथ के रोगाणु नष्ट हो जाते हैं.

कोलेस्टरोल घटाने के लिये:
बढ़े हुए कॉलेस्ट्रोल की स्थिति में दो बड़े चम्मच शहद और तीन छोटे चम्मच दालचीनी पाऊडर को आपस में मिलाकर आधा लीटर मामूली गरम जल के साथ लेने पर सिर्फ़ २ घंटे में ही रक्त में कॉलेस्ट्रोल का स्तर १० प्रतिशत नीचे आ जाता है. और रोजाना कुछ दिनों तक, लगातार दिन में तीन बार लेते रहने से बढ़े-कॉलेस्ट्रोल से पीड़ित पुराने रोगी भी ठीक हो जाते हैं.

पेट की समस्याएँ:
शहद और दालचीनी के पाऊडर का मिश्रण लेने से पेट-दर्द और पेट के अल्सर जड़ से ठीक हो जाते हैं. जापान और भारत में किये गये रिसर्च से साबित हुआ है कि दालचीनी और शहद के प्रयोग से उदर की गैस का भी समाधान हो जाता है.

मुँहासे:
तीन बड़े चम्मच शहद और एक छोटी चम्मच दालचीनी पाऊडर का पेस्ट बनाकर रात को सोते वक्त चेहरे पर लगा लें और अगली सुबह गरम जल से धो लें. दो सप्ताह के प्रयोग से मुँहासे समाप्त होकर चेहरा कांतिमय बन जाता है.

त्वचा विकार:
दालचीनी और शहद की समान मात्रा को मिलाकर एक्ज़ीमा, दाद आदि पर लगाने से अनुकूल परिणाम प्राप्त होते हैं, और अगर स्वस्थ व्यक्ति इस प्रयोग को अपनाएँ तो उन्हें कभी ये रोग नहीं होते हैं.

मोटापा निवारण:
एक छोटा चम्मच दाल चीनी पाऊडर एक गिलास जल में उबालें फ़िर आँच से उतारकर इसमें दो बड़े चम्मच शहद मिलाकर सुबह नाश्ते से ३० मिनिट पूर्व सहता हुआ गरम पिएँ. ऐसा ही रात को सोने के पहले करें. यह उपचार नियमित रूप से लेने से शरीर की अनावश्यक चर्बी समाप्त होती है साथ ही ज्यादा कैलोरी वाला भोजन लेने पर भी शरीर में चर्बी नहीं बढ़ती है.

कैंसर:
जापान और आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों द्वारा आमाशय और अस्थि कैंसर की बड़ी हुई स्थिति को दालचीनी और शहद के उपयोग से पूरी तरह काबू में किया जा चुका है. ऐसे रोगियों को बस नियमित रूप से रोजाना, एक बडा चम्मच शहद और एक छोटी चम्मच दालचीनी के पाऊडर को प्रातः एवं सायंकाल एक गिलास गरम जल के साथ एक माह तक लेना चाहिये.

बहरापन:
दालचीनी और शहद बराबर मात्रा में लेने से बहरेपन में फायदा होता है. दिन में दो बार लेना हितकर है.

दीर्घ जीवन:
लंबी उम्र के लिये दालचीनी और शहद का नियमित उपयोग करें. इस हेतु तीन गिलास पानी उबालने के बाद इसमें चार छोटी चम्मच शहद और एक छोटी चम्मच दालचीनी का पाऊडर मिलाएँ, ऐसा एक चौथाई गिलास मिश्रण हर तीसरे घंटे से पिएँ. इससे त्वचा स्वच्छ और झुर्री रहित बनाने में मदद मिलती है. यह बुढ़ापे को दूर रखने का सर्वोत्तम उपाय है. 

रोग-प्रतिरोधक तंत्र:
शहद और दालचीनी के उपयोग से खून में श्वेत रक्त कणों की वृद्धि होती है और शरीर का इम्युन-सिस्टम ताकतवर बनता है. जिससे शरीर की रोगाणु और वायरस के हमले से सुरक्षा होती है. शरीर की जीवाणु और वायरल बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है.

dalchini for weight loss, dalchini for diabetes, dalchini ke nuksan in hindi, side effects of dalchini, dalchini ke fayde hindi me, dalchini ke side effect in hindi

Friday, 11 November 2016

सर्दी जुकाम हो या फिर त्वचा की देखभाल, भाप लेना एक बेहतरीन कारगर प्रक्रिया है। बगैर किसी साइड इफेक्ट के, कई स्वास्थ्य और सेहत के फायदे पाने के लिए  आपको जरूर पता होना चाहिए भाप लेने के यह 5 फायदे .

1 सर्दी-जुकाम और कफ होने की स्थ‍िति में भाप लेना रामबाण उपाय है। भाप लेने से न केवल आपकी सर्दी ठीक होगी बल्कि गले में जमा हुआ कफ भी आसानी से निकल सकेगा और आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।



भाप आपके फेफड़ो और स्वास की नली मे गर्माहट लता है! इसकी वजह से जो बभही म्यूकस जमा हुआ होता है वो पीगाल जाता है और आसानी से सॉफ हो जाता है! ऐसा होने से आपको सांस की तकली दूर हो जाती है और शर्दि मे राहत मिलती है

भाप लेने के 5 खास फायदे, जरूर जानिए | benefits of steam bath:

2 त्वचा की गंदगी को हटाकर अंदर तक त्वचा की सफाई करने और त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करने के लिए भाप लेना एक बेहतरीन तरीका है। बगैर किसी मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए यह तरीका आपकी स्किन को ग्लोइंग बना सकता है।

3 अस्थमा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में भी भाप लेना काफी फायदेमंद साबित होता है। डॉक्टर्स ऐसी परिस्थति में भाप लेने की सलाह देते हैं, ताकि मरीज को राहत की सांस मिल सके।

4 चेहरे की मृत त्वचा को हटाने एवं झुर्रियों को कम करने के लिए भी भाप लेना एक बढ़िया उपाय है। यह आपकी त्वचा को ताजगी देता है, जिससे आप तरोताजा नजर आते हैं। त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है।

5 अगर चेहरे पर मुंहासे हैं, तो बिना देर किए चेहरे को भाप दीजिए। इससे रोमछिद्रों में जमी गंदगी और सीबम आसानी से निकल पाएगा और आपकी त्वचा साफ हो पाएगी।

जब स्टीम आपके चेहरे पर लगती है तो मूह की स्किन पे जो पोर्ज़ होते है वो खुल जाते है! इसकी वजह से इसके अंदर की जो भी डेड स्किन या इन्फेक्षन है वो बाहर निकल जाता है!

Tuesday, 8 November 2016

आमतौर पर देखा गया है कि लोग उठते ही गर्म पानी या फिर निम्बू पानी का सेवन करते है जिससे कि उनका पेट साफ़ हो और खुल कर शरीर की गंदगी बाहर निकल जाए 

वैसे तो ये है ही फायदेमंद ,मगर यदि इसमें थोड़ी सी हल्दी यदि मिक्स कर दी जाए तो इसके गुणों में भारी इजाफा हो जाता है -



एक गिलास पानी में आप आधा नीबू निचोड़ कर उसमे चौथाई चम्मच हल्दी मिला करचला कर मिक्स कर ले फिर उसमे आधा या फिर पूरा एक चम्मच अपनी आवश्यकता अनुसार शहद मिला ले और इसका सेवन करे।

benefits of turmeric water:

1. आपको पता है कि हल्दी एक ताकतवर एंटी-आक्सीडेंट भी है एंटी-कैंसर के गुणों से भरपूर है ये, इसमें करक्यूमिन होने के कारण कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं से भी लडती है।

2. क्या आप जानते है कि हल्दी का सेवन रोज करने से पित्त जादा बनता है जिससे हमारे खाने को पचाने की क्षमता विकसित हो जाती है लेकिन अधिक मात्रा किसी भी चीज की नुकसानदायक होती है।

*. शरीर में सूजन कितनी भी क्यों न हो हल्दी सूजन को कम करने में सहायक हैइसमें करक्यूमिन नामक एक रसायन पाया जाता है जो दवा के रूप में काम करता है 

इसीलिए आपने देखा होगा किसी को भी चोट लग जाती है तो हमारे बुजुर्ग हल्दी दूध में डालकर पिलाते थे।
हल्दी दिमाग के लिए भी फायदेमंद होती है जिनको भूलने जैसी बिमारी है वो इसका सेवन करके अपनी इस बिमारी को काफी हद तक कम कर सकते है

जिन लोगो की खून की धमनियों में ब्लाकेज की शिकायत है उनको तो अवस्य हीहल्दी वाला पानी सेवन करना लाभदायक है क्योकि हल्दी खून को जमने से रोकता है 

अदरक भी खून को पतला रखती है और ब्लाकेज से बचाती है।
जो लोग नियमित हल्दी वाला पानी उपयोग करते है उनके चेहरे व शरीर पर रैडिकल्स कम होते है इससे आपके शरीर पर उम्र का असर कम दीखता है।

**यदि किसी कारण से शरीर के बाहरी या अंदरूनी हिस्से में चोट लग जाए-तो हल्दी वाला दूध उसे जल्द से जल्द ठीक करने में बेहद लाभदायक है क्योंकि यह अपने एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता।

Thursday, 3 November 2016

त्यौहार के साथ ढेर सारी खुशियों से भरे पलों की शुरूआत हो जाती है. लेकिन इनके साथ ही कुछ अनचाही चीज़ें भी आपकी ज़िंदगी में कदम रखती हैं. इनमें से ही एक है पॉल्यूशन, धूल और गंदगी.



अक्सर चाहे दशहरा हो या दीवाली इस दौरान पॉल्यूशन काफी बढ़ जाता है और इसका सीधा असर आपकी स्किन पर होता है. तो आप चाहती हैं कि आपकी स्किन की खूबसूरती बरकरार रहे तो इन बातों का ध्यान रखें.
क्लेंन्ज़र है ज़रूरी एक सौम्य क्लेंन्ज़र की मदद से अपने चेहरे को अच्छी तरह धोएं.

इन 6 टिप्स से रखें स्किन हेल्दी:

इससे आपके चेहरे में मौजूद हर तरह की गंदगी निकल जाएगी और आपकी स्किन में मौजूद नैचुरल मॉइश्चर को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा. आप चाहें तो चारकोल बेस्ड क्लेंन्ज़र का इस्तेमाल कर सकती हैं.

विटामिन C ट्रीटमेंट
बढ़े पॉल्यूशन और गंदगी से बचने के लिए हमेशा विटामिन C और A से भरे सीरम का इस्तेमाल करें. ये आपको हाइपरपिंग्मेंटेश्न और झुर्रियों से बचाने के साथ-साथ स्किन टेक्सचर को बनाए रखेगा और चेहरे में ग्लो लाएगा.

SPF वाला मॉइश्चराइज़र
पॉल्यूशन की वजह से आपकी स्किन की नमी कहीं खो जाती है और वो बेजान सी नज़र आने लगती है. इसलिए इसकी नमी बनाएं रखने के साथ-साथ इसे धूप से बचाने के लिए SPF वाले मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें.

होममेड विटामिन C पैक
आप चाहे तो घर पर अपना विटामिन C पैक बनाकर स्किन को किसी तरह के डैमेज से बचा सकती हैं.
1 छोटा चम्मच नैचुरल विटामिन C पाउडर (जिसमें L-asorbic acid Vitamin C लिखा हो), 1 छोटा चम्मच फ्रेश एलो वेरा जेल और 1/8 चम्मच फील्टर्ड वॉटर और 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन अपने नहाने के पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें.

डाएट में शामिल करें एंटी-ऑक्सीडेंट
ऐसे फल और सब्ज़ियों को अपने डाएट में शामिल करें जिनमें काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद हो.
राजमा, डार्क चॉकलेट, आलूबुखारा, सूखे बेर, लौंग, हल्दी, अदरक, प्याज और दालचीनी जैसी चीज़ों को अपने खान-पान की लिस्ट में जगह दें.

Sunday, 30 October 2016

मुलहठी / Mulethiरोजाना सोने से पहले आधा चमच मुलहठी के चूर्ण को मुह में रखकर स्वाद लेते हुए सो जाए या फिर मुलहठी के चूर्ण को पान के पत्ते में डाल कर इसका सेवन करने से गले को आराम मिलती है |

गले में खराश के लिए घरेलू उपचार:


हल्दी यदि tonsil के कारण आपका गला बैठ गया है तो एक गिलास गर्म दूध में एक चमच हल्दी पाउडर मिलाकर सोने से पहले पीने से tonsil एक से दो दिन में ठीक हो जाता है जिस कारण बैठा हुआ गला भी खुल जाता है |


बैठे हुए गले का इलाज | Gala Baithna ka Gharelu Upay:

फिटकिरी यदि किसी कारण वश आपके गले में सुजन आ गई हो और उस कारण आपका गला बैठ गया हो तो एक गिलास पानी ले और उसमे 50 ग्राम फिटकिरी को डाल कर दिन में दो से तीन बार गारगल करे | ऐसा करने से गले की खराश दूर हो जाती है और आपके गले को आराम मिलती है | इस प्रक्रिया को दो से तीन दिन करने से आपकी गले की सुजन कम हो जाता है और बैठा हुआ गला ठीक हो जाएगा |

Home remedies for sore throat in hindi:

गला बैठने का उपचार, गले में खराश का इलाज, गला बैठने का कारण, गला बैठना उपचार, गला खराब होना, गला मे दर्द, गले का बैठना, गला बैठना का इलाज

Saturday, 29 October 2016

इस लेख में बताई जाने वाली औषधि फाइबर से भरपूर होने के कारण आप का वजन कम करने में सहायिता करेगी |


Home remedies for reduce belly fat in hindi:

इस में मुख्य सामग्री है केला (Banana) केला केवल आपको detox करने में मदद ही नहीं करता है बल्कि अलसी के साथ मिल कर वजन कम करने में भी मदद करता है |


तो आइये जाने इस चमत्कारी ड्रिंक के बारे में :

सामग्री – Ingredients :
1 केला
1 संतरा
1/2 कप कम वसा (Low Fat) वाला दही
1 बड़ा चमच नारियल तेल
1 चुटकी अदरक
2 बड़े चमच अलसी के बीज
2 बड़े चमच मट्ठा पाउडर (whey powder) = {दही से चीज़ (हिंदी वाला नहीं अंग्रेजी वाला) बनाने के बाद बचे हुए पानी को व्हे कहा जाता है। इसी पानी को प्रोसेस कर इसमें से प्रोटीन निकाला जाता है। इस प्रोटीन को हम व्हे प्रोटीन कहते हैं

इस चमत्कारिक औषधि से, तोंद को कहें बाई बाई::

तैयार करने की विधि – Preparation :
एक ब्लेंडर में उपरोक्त सामग्री को डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं | और जब भी आप को भूख लगे इस मिश्रण का सेवन करे | इस को पिने के बाद कुछ समय तक किसी भी चीज का सेवन ना करे |

ये और भी अच्छा होगा के भूख लगने पर कुछ और खाने की वजाए इस मिश्रण का सेवन करे, आप को 7 दिन में इस के चमत्कारी नतीजे मिल जायेगे |

अगर सात दिन में ये नतीजे नहीं मिल रहे तो निराश नहीं हों, इस प्रयोग को आप एक से तीन महीने तक ज़रूर आजमा कर देखे।

पेट अंदर करने के सरल उपाय::इन 16 नियमो का ठीक तरह से पालन किया जाए तो वजन 2 हफ्ते से भी कम समय में घट जाएगा।

● वजन एक बढ़ती हुए समस्या है। हर कोई चाहता है की वह वजन जल्दी से जल्दी कम करें। लेकिन समय न मिलने की वजह से मोटापा बढ़ता जाता है। वजन कम करने



के लिए आपको अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव लाना होगा और नियमित रूप से इन टिप्सों के अनुसार कार्य करोगे तो वजन समय से पहले ही घट जाएगा। वैदिक वाटिका

आपको बताएगा एैसे आधुनिक उपाय जो हाल में हुए अध्यानों के आधार पर है जो सिर्फ 2 सप्ताह में वजन घटाएगा।

वजन कम करने के आसान टिप्स (weight lose tips in hindi)

1) ग्रीन टी
सुबह उठते ही आप दूध वाली चाय न पीकर उसकी जगह हरी चाय का सेवन करें। इसका नियमित सेवन करने से शरीर पर जमी अतिरिक्त चर्बी को हरी चाय कम कर देती है। हाल ही में हुए अध्ययनों से पता चला है कि दिन में 3 से 5 कप ग्रीन टी पीने से 40 प्रतिशत फैट कम होता है।

2) जल्दी उठकर करें एक्सरसाइज
सुबह जल्दी उठें और अपने घर की बालकोनी या छत पर 15 मिनट तक टहलें। सुबह उठकर एक्सरसाइज करने से 3 गुणा वजन कम हो जाता है।

3) एक्टिव बनें
अपने आपको सक्रिय बनाएं। ज्यादा से ज्यादा अपने शरीर को हरकत में लाएं। ऑफिस में यदि बैठने वाली जॉब हो तो हर एक घंटे में थोड़ी देर टहलें। छोटी-छोटी गतिविधियों के जरिए अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। और वजन जल्दी कम होता है।

4) ज्यादा पीनी पीएं
स्वस्थ शरीर के लिए हमेशा ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी अधिक पीने से शरीर पर जमी चर्बी की मात्रा घट जाती है। यदि हम सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो किडनी अधूरा काम लीवर को पास कर देती है जिस वजह से शरीर में जमी चर्बी बढ़ने लगती है। इसलिए पानी पीने में संकोच न करें।

5) करें कुछ एैसा
मोटापा यदि आप जल्दी से जल्दी खत्म करना चाहते हैं तो एक आदत और डाल लीजिए। घर के छोटे-बड़े काम खुद से ही करें। यदि बाजार से सब्जी लानी हो या फिर आफिस की सीढियां चढ़नी हों। इन सब कामों को आप अपने शरीर के जरिए ही करें। बाईक व लिफ्ट का प्रयोग न करें।

6) नींद पूरी लें
पूरी नींद लेने से शरीर फ्रैश होता है और अच्छी नींद लेने से वजन भी जल्दी घटता है। आठ से अधिक घंटों और 6 घंटों से कम नहीं सोना चाहिए। नए शोध में इस बात को बताया गया है कि 8 घंटे सोने से वजन तेजी से कम होता है।

7) सब्जियों का जूस
यदि आप खाना खाने से पहले सब्जियों का जूस पीते हैं तो इससे पेट भरा-भरा लगता है। और खाने की इच्छा कम हो जाती है। और आप अधिक खाना खाने से बच जाते हो। इसलिए आप खाना खाने से पहले पानी या सब्जियों का जूस जरूर पीएं।

8) खाना इस तरह खाएं
कभी भी खाना जल्दी से न खाएं। खाने को चबाकर और धीरे-धीरे खाना चाहिए। इससे खाना सही से पचता है और अधिक देर तक खाना खाने से आप ज्यादा खाना नहीं खा पाते हो। इससे वजन कम करने में आसानी हो जाती है। ये भी पढे-क्या ग्रीन टी वाकई में वजन कम करती है

9) ज्यादा देर एक जगह न बैठें
किसी भी जगह पर ज्यादा देर तक बैठने से शरीर पर चर्बी जमने लगती है और यह भी देखा गया है कि जो लोग एक जगह पर बैठकर घंटों काम करते हैं वे मोटापे का शिकार जल्दी हो जाते हैं। इसलिए हर एक घंटे में 2 से 3 मिनट टहलें।

10) सब्र रखें
याद रखिये की आज जो आपका weight है वो कोई दो -दिन या दो महीने की देन नहीं है . ये तो बहुत समय से चली आ रही आपकी life-style का नतीजा है. और यदि आपको weight loss करना है तो निश्चित रूप से आपको सब्र रखना होगा. बेंजामिन फ्रैंकलिन का ये कथन -” 
जिसके पास धैर्य है वह जो चाहे वो पा सकता है.” हमेशा मुझे प्रेरित करता है. तो आप भी तैयार रहिये कि इस काम में वक़्त लगेगा. हो सकता है शुरू के एक-दो हफ्ते आपको अपने वज़न में कोईअंतर ना नज़र आये पर येही वो वक़्त है जहाँ आपको मजबूत बने रहना है, धैर्य रखना है, हिम्मत रखना है.

11) अपने efforts में यकीन रखिये : किसी भी और चीज से ज्यादा ज़रूरी है कि आप weight loss के लिए जो efforts कर रहे हैं उसमे आपका यकीन होना. यदि आप एक तरफ daily gym जा रहे हैं और दूसरी तरफ दोस्तों से ये कहते फिर रहे हैं कि जिम-विम जाने का कोई फायदा नहीं है तो आपका subconscious mind भी इसी बात को मानेगा, और सच-मुच आपको अपने एफ्फोर्ट्स का कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा. खुद से positive-talk करना बहुत ज़रूरी है. आप खुद से कहिये कि, ” मैं फिट हो रहा हूँ”, ” मुझे results मिल रहे हैं” , आदि.

12) Visualize करिए :
आप जैसा दिखना चाहते हैं वैसे ही खुद के बारे में सोचिये. यकीन जानिये ये आपको weight lose करने में मदद करेगा.आप चाहें तो आप अपने कमरे की दीवार, या कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ वैसी ही फोटो लगा सकते हैं जैसा कि आप दिखना चाहते हैं. रोज़ खुद को वैसा देखना उस चीज को और भी संभव बनाएगा.

13) नाश्ते के बाद , पानी को अपना main drink बनाएं :
नाश्ते के वक़्त orange juice, चाय , दूध इत्यादि ज़रूर लें लेकिन उसके बाद पुरे दिन पानी को ही पीने के लिए इस्तेमाल करें. कोल्ड-ड्रिंक को तो छुए भी नहीं और चाय-कॉफ़ी पर भी पूरा control रखें .इस तरह आप हर रोज़ करीब 200-250 Calories कम consume करेंगे.

14) हफ्ते में एक दिन कोई भारी काम करें:
हर हफ्ते कोई एक भारी काम या activity करें. जैसे की आप अपनी bike या car धोने का सोच सकते हैं, बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का plan कर सकते हैं, या अपने spouse की हेल्प करने के लिए घर की सफाई कर सकते हैं.

15) डांस करें
जब कभी आपको वक़्त मिले तो बढ़िया music लगा कर dance करें. ऐसा करने से आपका मनोरंजन भी होगा और अच्छी-खासी calories भी burn हो जाएँगी. यदि आप इसको routine में ला पाएं तो बात ही क्या है.

16) दोपहर में खाने से पहले 2 ग्लास पानी पीयें :
ऐसा करने से आपको भूख कुछ कम लगेगी, और यदि आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो भूख से थोडा कम खाना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

याद रखिये कि weight reduce करने के लिए आपको सब्र रखना होगा. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप इस काम को तेजी से कर पायेंगे. और इस दौरान आप जो कर रहे हैं उस पर यकीन करना बहुत ज़रूरी है.

Friday, 28 October 2016

How Do You Stop a Nose bleed?

जब नाक से खून आने लगे तो मरीज को बिस्तर पर सीधा लेटा कर उसके नाक के दोनों छेद में सरसों तेल का दो तीन बूंद डालनेसे खून आना बंद हो जाता है ।


*.नकसीर होने पर मरीज को नाक के पास कटा हुआ प्याज़ रखना चाहिए प्याज़ का गंध नाक में जाते ही नाक से खून आना बंद हो जाता है ।

*.नकसीर होने पर मरीज के सिर पर लगातार ठंडा पानी डालते रहने से मरीज को राहत मिलती है और नाक से खून निकलना भी रुक जाता है

Stop Nose Bleeding, how to stop a bloody nose that won't stop bleeding, Health Fitness Trick

Thursday, 27 October 2016

विशेषज्ञों ने कहा है कि घी, नारियल तेल और सरसों तेल जैसे खाना पकाने के पारंपरिक भारतीय तेल आधुनिक समय के ‘रिफाइंड’ या जैतून के तेल से ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक हैं। गंगा राम अस्पताल के हृदय रोग विभाग के डॉ एससी मनचंदा ने बताया, 'खाना पकाने का तेल भारतीय आहार का एक अभिन्न हिस्सा है।


रिफाइंड से बेहतर है पारंपरिक भारतीय खाद्य तेल | Indian cooking oil is better than refined oil:


लोगों को आमतौर पर बाजार में उपलब्ध कई तरह के खाद्य तेलों से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि खाना पकाने की भारतीय विधियों (जिनमें तलना शामिल है) में घी, नारियल तेल और सरसों तेल जैसे हमारे परंपरागत तेल स्वास्थ्य लाभों के मामले में ‘रिफाइंड’ और अन्य तेलों से बेहतर हैं।
यह अवलोकन इंडियन हर्ट जर्नल में एक संपादकीय में किया गया है।

जन स्वास्थ्य पोषण कंसलटेंट संतोष जैन पास्सी ने बताया कि रिफाइंड तेलों से दूर रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि रिफाइनिंग की प्रक्रिया में तेल को अत्यधिक तापमान पर गर्म किया जाता है जिससे उनका क्षरण होता है और जहरीले पदार्थ पैदा होते हैं।

उन्होंने बताया, 'रिफाइंड तेल तेजी से खराब हो जाते हैं और इसलिए उन्हें तलने से बचना चाहिए। इसके उलट संतृप्त वसाओं (जैसे घी, नारियल तेल) को भारतीय व्यंजन पकाने में इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि वे तलने के दौरान तुलनात्मक रूप से स्थिर रहते हैं।
एक शोध में सामने आया है कि हल्दी के प्रयोग से जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है। अर्थराइटिस से जूझ रहे हैं तो हल्दी का प्रयोग जरूर करें, ये जो़ड़ो की अकड़न और सूजन को कम करती है।



*.हल्दी दिमाग की बीमारियों जैसे अल्जाइमर और डीमेंशिया का भी इलाज करती है। हल्दी दिमाग में एक तरह के प्रोटीन को बनने से रोकती है जिससे प्लेक बनता है जो दिमाग को काम और यादाश्त को नुकसान पहुंचाता है।
रोज एक चम्मच हल्दी खाने के कई सारे फायदे होते हैं। जानिए कौन-कौन सी बीमारियों से दूर रखती है हल्दी

10 Health Benefits of Turmeric | Top 10 Home Remedies:


*.हल्दी खून में मौजूद शुगर को नियंत्रित करती है जिससे डॉयबटीज का खतरा कम हो जाता है।

*.हल्दी शरीर से मोटे ऊतकों को हटाती है जिससे वजन नहीं बढ़ता है।
*.हल्दी से पाचन प्रक्रिया भी दुरुस्त होती है। ये सीने की जलन और पेट में बनने वाले एसिड को कम करती है




10 Proven Health Benefits of Turmeric and Curcumin, 

8 Impressive Health Benefits of Turmeric

Monday, 24 October 2016

नीम के बारे में कौन नहीं जानता नीम अपने आप में इतने गुण समेटे है कि जिनका वर्णन नहीं किया जा सकता है लेकिन यहां हम आपको नीम के कुछ बेहद खास गुणों से परिचित करा रहे हैं।



सालों से नीम के पत्तों का विभिन्न पारंपरिक और आयुर्वेदिक दवाओं में इस्तेमाल किया जाता रहा है। कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप आम और गंभीर बीमारियों से राहत के लिए नीम के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं।

स्वस्थ रहने के लिए नीम के इन गुणों को जानना है बेहद जरुरी |

18 Amazing Benefits and Uses Of Neem Leaves For Skin, Hair:


1-नीम की पत्तियां हमें फंगल संक्रमण से बचाती हैं जोकि हमें बुरी तरीके से परेशान करता है आंतों में संक्रमण के लिए एथलीट फुट, दाद के इलाज में नीम का प्रयोग प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। साथ ही मुंह, योनि और त्वचा के संक्रमण से भी नीम हमें छुटकारा दिलाती है।

2-नीम की पत्तियां हमें वैक्टीरियल इंफेक्शन जो अक्सर Staphylococcus बैक्टीरिया के कारण होते हैं खासतौर पर दंत रोगों के कारण विषाक्त भोजन या पेट में संक्रमण के माध्यम से जो वैक्टीरियल इंफेक्शन होता है उससे लड़ने में नीम का योगदान बेहद खास है।

3-नीम की पत्तियों में एंटीवायरल गुण पाया जाता है जो वायरल रोगों जैसे चिकन पॉक्स और फाउल पॉक्स से लड़ने में सालों से कारगर है।

4- और तो और दांतो के रोगों से लड़ने में तो नीम का जबाब ही नहीं ना केवल भारत बल्कि अफ्रीका में सालों से नीम का इस्तेमाल टूथपेस्ट में होता आ रहा है।

5- ये भी खासा अहम है कि नीम का प्रयोग चिंता और तनाव घटाने में भी किया जाता है हांलाकि ये इतना पापुलर नहीं है लेकिन नीम पर हुए तमाम शोधों में ये साफ हुआ है कि नीम का प्रयोग चिंता घटाने में कारगर है।

6- HIV के मरीजों के लिए भी नीम काफी उपयोगी है ये एचआईवी से पीड़ित मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करती है साथ ही ये एचआईवी के इलाज में मल्टीड्रग का काम भी करती है।

7- और आपके शरीर का अहम हिस्सा आपकी त्वचा, नीम का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी तमाम दिक्कतों जैसे कि मुहांसे ,रंजकता, चकत्ते, आघात और अन्य त्वचा की समस्याओं से निपटने में काफी प्रमुखता से किया जाता है।

Saturday, 22 October 2016

इन 16 नियमो का ठीक तरह से पालन किया जाए तो वजन 2 हफ्ते से भी कम समय में घट जाएगा।

फैट को झट से घटा दे ये घरेलू तरीके:

वजन एक बढ़ती हुए समस्या है। हर कोई चाहता है की वह वजन जल्दी से जल्दी कम करें। लेकिन समय न मिलने की वजह से मोटापा बढ़ता जाता है। वजन कम करने के लिए आपको अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव लाना होगा और नियमित रूप से इन टिप्सों के अनुसार कार्य करोगे तो वजन समय से पहले ही घट जाएगा। वैदिक वाटिका आपको बताएगा एैसे आधुनिक उपाय जो हाल में हुए अध्यानों के आधार पर है जो सिर्फ 2 सप्ताह में वजन घटाएगा।


वजन कम करने के आसान टिप्स (weight lose tips in hindi):


1) ग्रीन टी
सुबह उठते ही आप दूध वाली चाय न पीकर उसकी जगह हरी चाय का सेवन करें। इसका नियमित सेवन करने से शरीर पर जमी अतिरिक्त चर्बी को हरी चाय कम कर देती है। हाल ही में हुए अध्ययनों से पता चला है कि दिन में 3 से 5 कप ग्रीन टी पीने से 40 प्रतिशत फैट कम होता है।

2) जल्दी उठकर करें एक्सरसाइज
सुबह जल्दी उठें और अपने घर की बालकोनी या छत पर 15 मिनट तक टहलें। सुबह उठकर एक्सरसाइज करने से 3 गुणा वजन कम हो जाता है।

3) एक्टिव बनें
अपने आपको सक्रिय बनाएं। ज्यादा से ज्यादा अपने शरीर को हरकत में लाएं। ऑफिस में यदि बैठने वाली जॉब हो तो हर एक घंटे में थोड़ी देर टहलें। छोटी-छोटी गतिविधियों के जरिए अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। और वजन जल्दी कम होता है।

4) ज्यादा पीनी पीएं
स्वस्थ शरीर के लिए हमेशा ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी अधिक पीने से शरीर पर जमी चर्बी की मात्रा घट जाती है। यदि हम सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो किडनी अधूरा काम लीवर को पास कर देती है जिस वजह से शरीर में जमी चर्बी बढ़ने लगती है। इसलिए पानी पीने में संकोच न करें।

5) करें कुछ एैसा 
मोटापा यदि आप जल्दी से जल्दी खत्म करना चाहते हैं तो एक आदत और डाल लीजिए। घर के छोटे-बड़े काम खुद से ही करें। यदि बाजार से सब्जी लानी हो या फिर आफिस की सीढियां चढ़नी हों। इन सब कामों को आप अपने शरीर के जरिए ही करें। बाईक व लिफ्ट का प्रयोग न करें।

6) नींद पूरी लें
पूरी नींद लेने से शरीर फ्रैश होता है और अच्छी नींद लेने से वजन भी जल्दी घटता है। आठ से अधिक घंटों और 6 घंटों से कम नहीं सोना चाहिए। नए शोध में इस बात को बताया गया है कि 8 घंटे सोने से वजन तेजी से कम होता है।

7) सब्जियों का जूस 
यदि आप खाना खाने से पहले सब्जियों का जूस पीते हैं तो इससे पेट भरा-भरा लगता है। और खाने की इच्छा कम हो जाती है। और आप अधिक खाना खाने से बच जाते हो। इसलिए आप खाना खाने से पहले पानी या सब्जियों का जूस जरूर पीएं।

8) खाना इस तरह खाएं
कभी भी खाना जल्दी से न खाएं। खाने को चबाकर और धीरे-धीरे खाना चाहिए। इससे खाना सही से पचता है और अधिक देर तक खाना खाने से आप ज्यादा खाना नहीं खा पाते हो। इससे वजन कम करने में आसानी हो जाती है। ये भी पढे-क्या ग्रीन टी वाकई में वजन कम करती है

9) ज्यादा देर एक जगह न बैठें
किसी भी जगह पर ज्यादा देर तक बैठने से शरीर पर चर्बी जमने लगती है और यह भी देखा गया है कि जो लोग एक जगह पर बैठकर घंटों काम करते हैं वे मोटापे का शिकार जल्दी हो जाते हैं। इसलिए हर एक घंटे में 2 से 3 मिनट टहलें।

10) सब्र रखें 
याद रखिये की आज जो आपका weight है वो कोई दो -दिन या दो महीने की देन नहीं है . ये तो बहुत समय से चली आ रही आपकी life-style का नतीजा है. और यदि आपको weight loss करना है तो निश्चित रूप से आपको सब्र रखना होगा. बेंजामिन फ्रैंकलिन का ये कथन -” जिसके पास धैर्य है वह जो चाहे वो पा सकता है.” हमेशा मुझे प्रेरित करता है. तो आप भी तैयार रहिये कि इस काम में वक़्त लगेगा. हो सकता है शुरू के एक-दो हफ्ते आपको अपने वज़न में कोई अंतर ना नज़र आये पर येही वो वक़्त है जहाँ आपको मजबूत बने रहना है, धैर्य रखना है, हिम्मत रखना है.

11) अपने efforts में यकीन रखिये : किसी भी और चीज से ज्यादा ज़रूरी है कि आप weight loss के लिए जो efforts कर रहे हैं उसमे आपका यकीन होना. यदि आप एक तरफ daily gym जा रहे हैं और दूसरी तरफ दोस्तों से ये कहते फिर रहे हैं कि जिम-विम जाने का कोई फायदा नहीं है तो आपका subconscious mind भी इसी बात को मानेगा, और सच-मुच आपको अपने एफ्फोर्ट्स का कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा. खुद से positive-talk करना बहुत ज़रूरी है. आप खुद से कहिये कि, ” मैं फिट हो रहा हूँ”, ” मुझे results मिल रहे हैं” , आदि.

12) Visualize करिए : 
आप जैसा दिखना चाहते हैं वैसे ही खुद के बारे में सोचिये. यकीन जानिये ये आपको weight lose करने में मदद करेगा.आप चाहें तो आप अपने कमरे की दीवार, या कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ वैसी ही फोटो लगा सकते हैं जैसा कि आप दिखना चाहते हैं. रोज़ खुद को वैसा देखना उस चीज को और भी संभव बनाएगा |

13) नाश्ते के बाद , पानी को अपना main drink बनाएं : 
नाश्ते के वक़्त orange juice, चाय , दूध इत्यादि ज़रूर लें लेकिन उसके बाद पुरे दिन पानी को ही पीने के लिए इस्तेमाल करें. कोल्ड-ड्रिंक को तो छुए भी नहीं और चाय-कॉफ़ी पर भी पूरा control रखें .इस तरह आप हर रोज़ करीब 200-250 Calories कम consume करेंगे |

14) हफ्ते में एक दिन कोई भारी काम करें:
हर हफ्ते कोई एक भारी काम या activity करें. जैसे की आप अपनी bike या car धोने का सोच सकते हैं, बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का plan कर सकते हैं, या अपने spouse की हेल्प करने के लिए घर की सफाई कर सकते हैं.

15) डांस करें 
जब कभी आपको वक़्त मिले तो बढ़िया music लगा कर dance करें. ऐसा करने से आपका मनोरंजन भी होगा और अच्छी-खासी calories भी burn हो जाएँगी. यदि आप इसको routine में ला पाएं तो बात ही क्या है.

16) दोपहर में खाने से पहले 2 ग्लास पानी पीयें :
ऐसा करने से आपको भूख कुछ कम लगेगी, और यदि आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो भूख से थोडा कम खाना आपके लिए लाभदायक रहेगा. याद रखिये कि weight reduce करने के लिए आपको सब्र रखना होगा. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप इस काम को तेजी से कर पायेंगे. और इस दौरान आप जो कर रहे हैं उस पर यकीन करना बहुत ज़रूरी है.

मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक उपाय, वजन कम करने के आसान तरीके, पेट की चर्बी कम करने के तरीके. वजन कम करने के घरेलू नुस्खे, मोटापा घटाने के तरीके, वजन कम करने की दवाई, मोटापा कम करना, पेट कम करने का तरीका

gharelu nuskhe for weight loss in hindi, homemade tips for weight loss in hindi, tips for weight loss in 7 days in hindi, ayurvedic tips for weight loss in hindi, diet chart for weight loss in hindi, fast weight loss tips in hindi, weight loss tips in hindi in one month, fast weight loss diet plan lose 5kg in 5 days in hindi.

Tuesday, 18 October 2016

मसाज को पुराने समय से ही एक बेहतरीन हीलर माना गया है। मसाज मांसपेशियों के दर्द को दूर करती है।

*.आधुनिक अनुसंधानों में यह बात सामने आई है कि मसाज के बाद ऊत्तकों की मरम्मत का काम तेज होता है।

Massage your body and keeps the heart healthy:

*.मसाज मांसपेशियों को फुलाने वाले रसायन साइटोकाइनेस के निर्माण को कम करती है।


*.इससे मांसपेशियों, उतकों और लिगामेंट्स में रक्त का संचार बढ़ता है।
*.मसाज तनाव को कम कर क्रोध, हताशा और अवसाद को भी कम करती है।
*.अप्रत्यक्ष रूप से सिरदर्द, अनिद्रा, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी समस्याओं को रोकने में भी मदद मदद करती

मसाज रखती है आपके शरीर और दिल को स्वस्थ:

*.इससे शरीर का पोश्चर सुधरता है और शरीर सीधा रहता है।
*.इससे मानसिक शांति मिलती है, जिससे एकाग्रता बढ़ती है।
*बॉडी मसाज :-में प्रेशर प्वाइंट्स पर दबाव से बढ़ती है अंगों की कार्यक्षमता।
*मसाज से मांसपेशियों का तनावकम होता है और लचीला बनता है शरीर।
*ब्यूटी सैलून वजन घटाने के लिए बॉडी मसाज कराने पर देते हैं जोर।
*मसाज थेरेपी प्राकृतिक दर्द निवारक का काम भी करती है।

*.अगर अच्छी गुणवत्ता के तेल और लोशन उपयोग किए जाएं तो त्वचा कीरंगत और स्वास्थ्य सुधरता है।
मसाज के दिल को लाभ पर शोधहाल ही में हुए कई अध्ययन भी इस ओर इशारा करते हैं कि मसाज चिकित्सा दिल को दुरस्त करने में मदद करती है।

Top 5 Health Benefits of Massage Therapy:

वर्ष 2008, में शोधकर्ताओं ने 263 वोलिंटियर्स पर 45 से 60 मिनट के लिए मसाज कर अध्ययन किया था। उन्होंने पाया कि इसके एक उपचार के बाद ही इन लोगों का औसत रक्तचाप 10 मिलीग्राम पारे तक और धड़कन की दर प्रति मिनट 10 धड़कन तक गिर गयी। यह लभभग उतना था जितनाकि जीवन के लिए नयी रक्तचाप की दवा, 'प्रेस्क्रिबिंग' करती है।

Monday, 17 October 2016

झाइयाँ अक्सर बढ़ती उम्र के साथ बढ़ती जाती हैं, जो देखने में अच्छी नहीं लगती हैं। तेज धूप के कारण और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण भी चेहरे पर झाइयाँ पड़ जाती हैं। झाइयों की समस्या से घरेलू उपचार द्वारा आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

झाइयां दूर करने के उपाय:


झाइयों को समाप्त करने के कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार हैं-
* झाइयाँ अकसर पेट की खराबी से होती हैं या फिर अधिक तनावग्रस्त रहने से. खुश रहें, चिंता न पालें, पानी खूब पिएँ, दिन में कम से कम एक बार नीबू निचोड़कर पिएँ।



* बरगद का दूध चेहरे पर प्रतिदिन मलें। बीस मिनट बाद ठंडे पानी से धो डालें। बरगद के दूध में बहुत शक्ति व शीतलता होती है। इससे एक सप्ताह में आपकी छाइयाँ समाप्त हो जाएंगी।

* सफेद जीरा, काला जीरा, सरसों और काला तिल बराबर मात्रा में लेकर गाय के दूध में पीसकर लेप करने या उबटन करने से झाइयाँ और चेहरे के दाग दूर हो जाते हैं।
* आलू को घिसकर चेहरे पर लगाएँ।
* कटे टमाटर को चेहरे पर रगड़ना फायदेमंद होता है।
* खीरे के रस में जैतुन के तेल की बूँद मिलाकर लगाएँ।
* केले के गुदे को चेहरे पर लगाने से झाइयाँ मिटती हैं।
* गाजर के रस में पिसी बादाम व कच्चे दूध को मिलाकर लगाएँ।
* रोजाना बादाम का तेल चेहरे पर लगाएँ।

* खरबूज के बीज व छिलकों को थोड़ा पानी मिलाकर बारीक पीस लें। अप इस लेप को चेहरे पर 15 मिनिट तक लगा रहने दें। फिर पानी से चेहरा धो लें। इस पैक को रोजाना चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे की झाइयाँ दूर होंगी।

* आधी कटोरी उड़द की दाल के पावडर में दो चम्मच गुलाबजल, एक चम्मच ग्लिसरीन व दो चम्मच बादाम रोगन मिलाकर इस लेप को चेहरे पर कुछ देर लगाकर रखें फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
* चेहरे की झाइयाँ दूर करने के लिए आप आधा नीबू व आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच बेसन लें। अब इन चीजों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट-सा बना लें। अब इस मिश्रण का मास्क चेहरे पर तीन या चार बार लगाए। झाइयाँ समाप्त हो जाएँगी और आपका चेहरा भी निखर जाएगा।

* चेहरे पर ताजे नीबू को मलने से भी झाइयों में लाभ होता है।


* चेहरे पर झाइयाँ तेज धूप पड़ने के कारण भी हो जाती हैं। अतः तेज धूप से जहाँ तक हो सके चेहरे को प्रभावित न होने दें।
* सेब खाने और सेब का गूदा चेहरे पर मलने से भी झाइयाँ दूर होती हैं।
* रात को नींद न आने से भी चेहरे पर झाइयाँ पड़ जाती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोएँ। तदुपरांत एक चम्मच मलाई में तीन या चार बादाम पीसकर दोनों का मिश्रण बना लें, फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और सो जाएँ। प्रातः उठकर बेसन से चेहरे को धो लें। इस प्रयोग से आपको आश्चर्यजनक लाभ होगा।
* झाइयों को समाप्त करने के लिए आप भोजन में सलाद का नियमित प्रयोग करें।
* दिन में एक गिलास गाजर का रस बिना नमक-मिर्च मिलाए पिएँ, इससे चेहरा तो सुर्ख सफेद होगा ही, साथ ही झाइयाँ भी समाप्त हो जाएँगी।
* ताजा टमाटर काटकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से थोड़े दिनों के उपरांत चेहरे की झाइयाँ कम हो जाएँगी और रंगत भी निखर जाएगी।

कुछ आसान उपाय झाइयाँ मिटाएँ | चेहरे की झाइयाँ दूर करने के घरेलू उपचार | झाइयां दूर करने के उपाय | How to Get Rid of Freckles in Less Than a Week

Categories

Powered by Blogger.

Social Icons

.

Featured Posts

.

Follow us Facebook

Health Beauty Tips

Popular Posts