हम क्यों मनाते हैं बाल दिवस ? | Happy Children Day 2017

Wednesday 6 April 2016

 ▪ कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए तली-भुनी चीजें ना खाएं।
▪ दही के सेवन से कोलेस्ट्रोल की समस्या को कम कर सकते हैं।
▪ शहद का सेवन भी कोलेस्ट्रोल में फायदेमंद होता है।
▪ नींबू पानी पीने से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम कर सकते हैं।
● कोलेस्ट्रालयुक्त भोजन करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढती है। लेकिन ज्यादा मात्रा में कोलेस्‍ट्राल का सेवन करने से शरीर का वजन बहुत बढ जाता है। कोलेस्‍ट्राल की मात्रा बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्‍ट्राल विटामिन और खनिज की तरह होता है।
● खाने के अलावा शरीर में कोलेस्‍ट्राल लीवर के जरिए भी बनता है। मोटापे का प्रमुख कारण शरीर में कोलेस्‍ट्राल का बढना होता है। वसा युक्त खाद्य पदार्थ जैसे पेस्ट्री, चीज, मांस, स्नैक्स, तैलीय पदार्थों का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा बढती है। फास्ट फूड, जंक फूड और ज्यादा तले हुए खाने में कोलेस्ट्राल की अधिक मात्रा होती है। लेकिन आहार में कुछ बदलाव कर इस खतरे से बचा जा सकता है। जानें कोलेस्ट्राल घटाने के तरीके -
1) जंक और फास्ट‍ फूड न खाएं :-
भागदौड भरी जिंदगी में फास्ट फूड और जंक फूड लोगों का सबसे पसंदीदा खाना हो गया है। समय की कमी की वजह से लोग इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। फास्ट फूड में कोलेस्ट्राल की अधिक मात्रा होती है। फास्ट फूड को अवाइड कर कोलेस्‍ट्राल की मात्रा कम की जा सकती है।
2) कोलेस्ट्रालयुक्त खाना न खाएं :-
जिन खाद्य पदार्थों में कोलेस्ट्राल की मात्रा अधिक हो उनका सेवन ना करें। अंडा, दूध, मांस, मछली और चाकलेट में सबसे ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्राल पाया जाता है। अंडे के पीले भाग में सबसे ज्यादा मात्रामें कोलेस्ट्राल पाया जाता है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के दौरान इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें।
3) कालेस्ट्राल कम करने वाले खाद्य पदार्थ :-

● सोयाबीन :–
सोयाबीन में आइसोफ्लेविन्स नामक प्रोटीन होता है जिससे शरीर में मौजूद कालेस्ट्राल और अतिरिक्त फैट कम होता है। इसके अलावा चर्बी बढाने वाले कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है।
● नींबू : -
एक ग्लास पानी में एक नींबू निंचोडकर हर रोज सुबह बिना ब्रश किए पिएं। अगर शरीर में ज्यादा फैट और कालेस्ट्राल है तो हर रोज दो नींबू पानी में निंचोडकर पिएं। हर रोज नींबू का प्रयोग करने से कालेस्ट्राल की मात्रा कम हो जाती है।
● शहद :–
कालेस्ट्राल घटाने के लिए हर रोज शक्कर की जगह शहद का इस्तेमाल कीजिए। दो चम्मच शहद एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में डालकर उसमें एक नींबू निचोडकर हर रोज सुबह-शाम इसका सेवन करें।
● दही :-
दही का हर रोज सेवन करने से शरीर में मौजूद कालेस्ट्राल और फैट कम होता है। हर रोज दो से तीन बार दही खाएं तथा मट्ठा पिएं।
● मूली :-
दो बडा चम्मच मूली का रस शहद में मिलाकर बराबर मात्रा में लगभग एक महीने तक सेवन करें, इससे कालेस्ट्राल घटेगा।
● पानी :-
हर रोज पानी का ज्यादा मात्रा में सेवन करें। पानी शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटाकर मोटापा कम करता है। पानी शरीर में मौजूद कालेस्ट्राल की मात्रा को नियंत्रित करता है।
》 कालेस्ट्राल के नुकसान : -
▪ शरीर में कालेस्ट्राल की मात्रा होना फायदेमंद तो है लेकिन शरीर में कालेस्ट्राल की मात्रा बढने से हृदय को खतरा हो जाता है। खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक बढ जाने से वह रक्त कोशिकाओं में जम कर हृदय रोग उत्पन्न करता है।
▪ शरीर में कालेस्ट्राल घटाने के लिए उन खाद्य पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए जिनमें वसा की मात्रा कम हो। इसघलिए अपने आहार में मूली, गाजर, मेथी का साग, लहसुन, हरी और पत्तेदार सब्जियां, छिलकेदार दालें, प्याज, अदरक, लहसुन और हींग आदि शामिल कीजिए जिसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
गर्मी में खाना चाहिए चीकू
4:28 AM  Healthy Tips
1. आंखों के लिए ये है लाभदायक- चीकू में विटामिन
ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसके
सेवन से आंखें उम्र भर स्वस्थ रहती हैं और आंखों की
समस्याएं भी दूर होती है।
2. रखता है ऊर्जा से भरपूर- चीकू में ग्लूकोज अच्छी
मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा
प्रदान करता है। इसलिए गर्मी में रोज चीकू खाना
चाहिए। इससे शरीर ऊर्जा से भरपूर रहता है।
3. बीमारियों से बचाता है
चीकू में टैनिन पाया जाता है। इसलिए यह कब्ज,
दस्त, और एनिमिया जैसी बीमारियों से शरीर का
बचाव करता है। इससे आंतों की शक्ति बढ़ती है। साथ
ही, यह दिल आैर गुर्दे से जुड़ी बीमारी में भी
रामबाण हैं।
4. झुर्रियों को कम करें
चीकू में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते
हैं। यह फ्री रेडिकल्स को समाप्त कर देता है, और
झुर्रियों को भी कम कर देता है।
5. कैंसर से बचाता है
चीकू में विटामिन ए और बी मौजूद होता है। इसमें
एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए
जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने पर यह कैंसररोधी
का काम करता है।
6. हड्डियों के लिए है फायदेमंद
चीकू में कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन पाया
जाता है। इन तत्वों की अच्छी मात्रा होने के
कारण यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और
उन्हें बीमारियों से बचाता है।
7. इसे खाने से कब्ज दूर हो जाती है
चीकू में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता
है। इसमें अच्छी मात्रा में लैक्सटिव(रेचक) भी पाया
जाता है, जो कब्ज से राहत दिलाता है।
8. गर्भावस्था के चीकू खाने के फायदे
चीकू में कार्बोहाइड्रेट और आवश्यक पोषक तत्व
भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए गर्भवती और
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए चीकू बहुत
फायदेमंद होता है। चीकू गर्भावस्था के दौरान होने
वाली अन्य कमजोरी जैसे मतली और चक्कर जैसी
दिक्कतों को भी कम करता है।
9. खून से जुड़ी बीमारियों में करता है दवा का काम
चीकू में हेमोस्टेटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसी
कारण यह शरीर में खून के स्तर को सही बनाए रखता
है। चीकू के सेवन से घाव जल्दी भर जाते हैं और
बवासीर भी ठीक हो जाता है।
10. एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल होता है
चीकू में पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट होने के
कारण इसमें कई एंटी-वायरल, एंटी-परसिटिक और
एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह शरीर को
बैक्टीरिया संक्रमण से बचाता है।
11. डायरिया से दिलवाता है राहत
चीकू डायरिया में बहुत फायदेमंद होता है। पानी में
चीकू को उबाल कर बनाए गए काढ़े को पीने से दस्त
से आराम मिलता है। यह बवासीर और पेचिश से भी
राहत देता है।
12. दिमाग को रखता है शांत
चीकू दिमाग को शांत रखने में बहुत मदद करता है। यह
दिमाग की तंत्रिकाओं को शांत रखता हैऔर तनाव
को कम करने में मदद करता है। इस प्रकार, यह
अनिद्रा, चिंता और अवसाद से पीड़ित लोगों के
लिए बहुत लाभदायक होता है।
13. सर्दी को करता है दूर
सर्दी और खांसी में चीकू दवा का काम करता है, यह
श्वसन तंत्र से कफ और बलगम निकाल कर। पुरानी
खांसी में राहत देता है। इस प्रकार यह सर्दी और
खांसी से बचाता है।
14. पथरी बाहर निकाल देता है
गुर्दे की पथरी चीकू के बीज को पीसकर खाने से गुर्दे
की पथरी पेशाब द्वारा बाहर निकल जाती है।
साथ ही, यह गुर्दे के रोगों से भी बचाती है।
15. वजन घटाता है
चीकू वजन घटाने में सहायक होता है। इसके नियमित
सेवन से गैस्ट्रिक एंजाइम नियंत्रित हो जाते हैं।
इसलिए यह मोटापे से बचाता है।

0 comments:

Post a Comment

Categories

Powered by Blogger.

Social Icons

.

Featured Posts

.

Follow us Facebook

Health Beauty Tips

Popular Posts